कोटा में हुआ दिल दहला देने वाला हादसा! टीवी के लक्ष्मण और उनके भाई की आग में मौत, जानिए पूरी वजह

Kota apartment fire child actor death: राजस्थान के कोटा जिले के अनंतपुरा इलाके में दीपश्री अपार्टमेंट में भयंकर आग लग गई। इस हादसे में दो बच्चों की जान चली गई। मृतक बच्चे वीर शर्मा और उनके बड़े भाई शौर्य शर्मा थे। आग की शुरुआत अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर हुई थी, जहां दोनों भाई उस वक्त मौजूद थे।
पुलिस के मुताबिक भारी धुएं में दम घुटने से दोनों बच्चों की मृत्यु हो गई। वीर की उम्र 10 साल थी और शौर्य 15 वर्ष के थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि आग ने ड्राइंग रूम को पूरी तरह जला दिया और फ्लैट के दूसरे हिस्सों में भी जलने के निशाने मिले।
कौन है जिन बच्चों की जान गई
वीर और शौर्य शर्मा, एक्ट्रेस रीता शर्मा और कोचिंग इंस्टीट्यूट में टीचर जितेंद्र शर्मा के बेटे थे। हादसे के वक्त पिता जितेंद्र शहर में एक इवेंट में बिजी थे, जबकि मां रीता मुंबई में थीं। वीर शर्मा टेलीविजन के धार्मिक शो श्रीमद् रामायण में लक्ष्मण का कैरेक्टर निभा चुके थे। वे आने वाली फिल्म में एक्टर सैफ अली खान के बचपन का रोल निभाने वाले थे। उनके बड़े भाई शौर्य IIT के एग्जाम की तैयारी कर रहे थे और एक होनहार स्टूडेंट थे।
परिवार का बड़ा दिल
इस दुखद घटना के बाद, परिवार ने वीर और शौर्य की आंखें दान करने का फैसला लिया, जिससे जरूरतमंद लोगों को रोशनी मिल सके। यह हादसा पूरे परिवार और जिले में भारी शोक का कारण बन गया है। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है और आग लगाने के कारणों का पता लगाने में लगी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications