जया बच्चन को मिलेगा दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार

जानी-मानी अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन को 24 अप्रैल को दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। यह पुरस्कार स्वरकोकिला लतामंगेशकर ही जया बच्चन को प्रदान करेंगी।

जया को यह अवार्ड उनकी फिल्म के प्रति समर्पण और लगन के लिए दिया जा रहा है। लंबे अरसे से फिल्मी दुनिया के गानों से दूर लता ने जया बच्चन की जमकर तारीफ की और कहा कि जया के अभिनय और व्यक्तित्व की जितनी तारीफ की जाये वो कम ही है। लता ने कहा कि जया की सारी फिल्में उन्हें बेहद पसंद हैं।

लेकिन फिल्म अनामिका के गाने .. बांहों में चले आओ... में जया ने कमाल का अभिनय किया है। लता ने कहा कि फिल्म अभिमान में जया ने एक फिल्मी गायिका का रोल निभाया था। जिसे लता ने कहा कि वो उनसे काफ प्रभावित है।

लता का कहना है कि आज की फिल्मी दुनिया काफी बदल चुकी है और नये फार्मेट में वो अपने आप को फिट नहीं पाती हैं इसलिए वह आजकल फिल्मों में काम गाती है। मां सरस्वती की पूजारिन लता ने कहा कि वह अपने काम से काफी संतुष्ट हैं लेकिन अगर उन्हें आज अपने हिसाब से कोई काम मिला तो वह जरूर करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X