पद्मश्री पाने पर विद्या ने बोला..अल्फाज नहीं.. कैसे खुशी बयां करूं
पद्मश्री पदक विजेता विद्या बालन ने पुरस्कार पाने के बाद अपने परिवार का, ऊपरवाले का, देश का और देश के दर्शकों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है और इस कामयाबी पर खुशी जताते हुए बोला है कि वह इस पुरस्कार को काफी खुश हैं और गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। उनके पास अल्फाज नहीं हैं अपनी इस खुशी को जाहिर करने के। विद्या ने कहा कि मेरे लिए यह पल और अवार्ड दोनों ही अनमोल है।
फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' जैसी बोल्ड फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड जीतने वाली विद्या बालन ने एकता कपूर के टीवी शो 'हम पांच' से करियर की शुरूआत की थी।
फिल्मी दुनिया में चौथी खान कही जाने वाली विद्या बालन परिणिता, पा, भूल भूलैया, लगे रहो मुन्ना भाई, द डर्टी पिक्चर और कहानी जैसी फिल्मों से साबित कर दिया कि फिल्मी दुनिया में लंबी पारी और कामयाबी पाने के लिए केवल स्लिम-ट्रीम होना जरूरी नहीं बल्कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए एक्टिंग में दम होना चाहिए।
साल 2012 में यूटीवी मोशन के हेड सिद्धार्थ राय कपूर की तीसरी पत्नी बनने वाली विद्या बालन इन दिनों फरहान अख्तर के साथ आने वाली फिल्म 'शादी के साइड इफेक्टस' को लेकर चर्चित हैं। फिल्म अगले महीने रिलीज हो रही है। फिल्म 'प्यार के साइड इफेक्टस' की सीक्वेल है। फिल्म में शादी के बाद पति-पत्नी की लाइफ कैसे चेंज हो जाती है दिखाया गया है।
आपको बता दें कि विद्या बालन, प्रख्यात अभिनेता परेश रावल, फिल्म निर्माता संतोष सिवन, एनिमेशन विशेषज्ञ राम मोहन, लेखक सूनी तारापोरवाला, बांग्ला फिल्म की ख्यात अभिनेत्री सुप्रिया देवी और सावित्री को 65वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications











