'डेढ़ इश्कियां' लिखते वक्त जहन में सिर्फ और सिर्फ माधुरी थी...
फिल्म में उनके अलावा कोई और हो नहीं सकता था इसलिए तो फिल्म के बारे में तब सोचा गया जब माधुरी पूरी तरह से भारत आ गयी। फिल्म की कहानी और माधुरी के कसीदे पढ़ते हुए अभिषेक चौबे ने कहा कि मैं बता नहीं सकता हूं कि फिल्म में माधुरी ने कितना बेहतरीन काम किया है, यह तो लोग खुद फिल्म देखने के बाद महसूस करेंगे।
वैसे कहा जा रहा है कि माधुरी दीक्षित की आने वाली फिल्म डेढ़ इश्कियां में सेक्स औऱ बोल्ड दृश्यों की अति हैं। फिल्म की सहनायिका हुमा कुरैशी और सहनायक अरशद वारसी ने जहां इंटिमेंट सींस की लाइन लगा दी हैं वहीं खबर है कि फिल्म में लीड रोल कर रहीं अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी अभिनेता नासिरूद्दीन शाह के साथ बोल्ड बेड सीन दिये हैं।
इससे पहले निर्देशक अभिषेक चौबे ने कहा था कि फिल्म डेढ़ इश्कियां में उन्होंने कुछ बेहद ही अतरंग दृश्य फिल्माये हैं। फिल्म में हुमा कुरैशी और अरशद वारसी के बीच तो सेक्स रिलेशन दिखाये ही गये हैं वहीं दूसरी ओर लीड रोल निभा रहे माधुरी दीक्षित औऱ नासिरूद्दीन शाह के बीच में भी काफी उत्तेजक दृश्यों को फिल्माया गया है क्योंकि यही पटकथा की मांग थीं। अभिषेक ने कहा कि पहले तो माधुरी इस बात के लिए तैयार नहीं थीं लेकिन बाद में उन्होंने कहानी की मांग समझीं और वह तैयार हो गयीं। फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications












