'डेढ़ इश्कियां' का ट्रेलर रिलीज: अपराध, सेक्स और राजनीति का कॉकटेल
शुक्रवार को फिल्म का फेसबुक पर पहला ऑफिशियल ट्रेलर जारी हुआ, जिसे देखकर हर किसी को बस इसकी रिलीज का इंतजार है। फिल्म के पहले लुक में माधुरी की खूबसूरती हर किसी को बेकरार कर गयी है उनका शातिर लुक किसी को भी बेचैन कर जाये तो उनके साथ पर्दे पर लीड रोल प्ले कर रहे दिग्गज अभिनेता नासिरूद्दीन शाह का भी लुक काफी प्रभावशाली है।
यही नहीं फिल्म के दूसरे कलाकार यानी अरशद वारसी औऱ हुमा कुरैशी की मौजूदगी ही फिल्म की अच्छी कहानी का एहसास कराती है। कुल मिलाकर फिल्म का ट्रेलर काफी रोमांचक औऱ प्रभावशाली है।
इस फिल्म का ट्रेलर 35 करोड़ लोगों को समर्पित किया गया है। फिल्म के निर्देशक अभिषेक चौबे ने कहा कि फिल्म 'डेढ़ इश्कियां' केवल माधुरी दीक्षित के लिए ही लिखी गयी है। वैसे कहा जा रहा है कि माधुरी दीक्षित की आने वाली फिल्म डेढ़ इश्कियां में सेक्स औऱ बोल्ड दृश्यों की अति हैं। फिल्म की सहनायिका हुमा कुरैशी और सहनायक अरशद वारसी ने जहां इंटिमेंट सींस की लाइन लगा दी हैं वहीं खबर है कि फिल्म में लीड रोल कर रहीं अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी अभिनेता नासिरूद्दीन शाह के साथ बोल्ड बेड सीन दिये हैं। फिल्म 'इश्कियां' की सीक्वेल है। देखते हैं पर्दे पर यह 'इश्कियां' का रिकार्ड तोड़ पाती है कि नहीं।
<center><center><center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/4jAfLZltc9M?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center></center></center>


Click it and Unblock the Notifications












