फेसबुक से शुरू होगा 'डेढ़ इश्कियां' का प्रमोशन

जब से विशाल भारद्दाज ने कहा है कि वह माधुरी के साथ 'डेढ़ इश्कियां' फिल्म बना रहे हैं उसके बाद से ही इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जैसा कि कहा जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी को माधुरी को ही ध्यान में रखकर लिखी गयी है इसलिए इस फिल्म का प्रमोशन भी एक खास तरह से किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि अगले साल 31 जनवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म के प्रमोशन के लिए एक खास रणनीति बनायी गयी है।

फिल्म की सहनिर्माता मानसी मारू कहती हैं कि प्रचार के दौरान हिंदीभाषी क्षेत्र पर अधिक ध्यान होगा। हम फिल्म प्रचार और विपणन की रणनीति पर काम कर रहे हैं। अगले सप्ताह में फिल्म की कुछ झलकियां जारी करने की योजना बना रहे हैं। एक के बाद एक किरदार प्रदर्शित किया जाएंगे।"

मारू ने कहा कि इस फिल्म की मार्केटिंग की विशेष बात यह है कि फिल्म का पहला ट्रेलर सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक जारी किया जाएगा। इसका मतलब 35 करोड़ लोगों को समर्पित किया जाएगा।

इस फिल्म से दिग्गज अदाकारा माधुरी दीक्षित बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। वह इसमें बेगम पारा के किरदार में हैं।फिल्म में माधुरी, लीजेंड एक्टर नासिरूद्दीन शाह के साथ काम कर रही हैं। फिल्म के निर्देशक अभिषेक चौबे ने कहा कि फिल्म 'डेढ़ इश्कियां' केवल माधुरी दीक्षित के लिए ही लिखी गयी है।

वैसे कहा जा रहा है कि माधुरी दीक्षित की आने वाली फिल्म डेढ़ इश्कियां में सेक्स औऱ बोल्ड दृश्यों की अति हैं। फिल्म की सहनायिका हुमा कुरैशी और सहनायक अरशद वारसी ने जहां इंटिमेंट सींस की लाइन लगा दी हैं वहीं खबर है कि फिल्म में लीड रोल कर रहीं अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी अभिनेता नासिरूद्दीन शाह के साथ बोल्ड बेड सीन दिये हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X