माधुरी-नसीरुद्दीन के इंटिमेट सीन्स डेढ़ इश्किया की जान!

डेढ़ इश्किया फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म में माधुरी दीक्षित और नसीरुद्दीन शाह के बीच कई सारे इंटेंस सीन्स शूट किये गये हैं और इन सीन्स को ट्रेलर में दिखाया भी गया है। माधुरी का कहना है कि नसीरुद्दीन शाह के साथ इतने इंटेंस सीन्स करते हुए वो बिल्कुल भी अनकंफरटेबल नहीं थीं। बल्कि उन्होंने तो बहुत ही कंफर्ट के साथ इन सभी सीन्स को किया। लेकिन इसी के साथ माधुरी ने ये भी कहा कि नसीरुद्दीन शाह जी की इंटेंस आंखों की वजह से जरुर कभी कभी वो थोड़ा नर्वस हुई थीं। नसीरुद्दीन शाह भी माधुरी दीक्षित के हुस्न के दीवाने हैं और उनकी एक्टिगं और डांसिंग के भी कायल हैं।

नसीरुद्दीन शाह ने डेढ़ इश्किया फिल्म को साइन करने के बाद मीडिया के सामने कहा था कि माधुरी दीक्षित के साथ पहले भी वो काम कर चुके हैं। वो बहुत ही खूबसूरत और बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि माधुरी जी के साथ काम करने की बात सुनकर वो बहुत खुश हुए। वो माधुरी जी के हुस्न और उनकी एक्टिगं के कायल हैं। माधुरी के साथ काम करने के लिए नसीरुद्दीन शाह हमेशा ही तैयार रहते हैं। ऐसे में अगर माधुरी के साथ इंटेंस सीन्स करने के दौरान अगर नसीर जी की आंखों में प्यार उमड़ आए तो भला इसमे उनका क्या दोष।

नसीरुद्दीन शाह और माधुरी के इंटेंस सीन्स डेढ़ इश्किया में काफी हाइलाइट किये गये हैं। हुमा और अरशद वारसी के बीच भी कई सारे इंटिमेट सीन्स शूट किये गये हैं और हुमा-अरशद ने भी जमकर माधुरी-नसीर जी को टक्कर दी है। खासतौर पर हुमा ने तो इतनी बेहतरीन एक्टिंग की है कि कई बार यूं लगा फिल्म उन्हीं की है। हुमा की खूबसूरती भी काफी निखरकर फिल्म में नज़र आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X