नसीरुद्दीन की आंखों से शर्मांईं माधुरी, हुमा घबराईं माधुरी से!
डेढ़ इश्किया की खूबसूरती ही नसीर जी और माधुरी जी के इंटेंस और रोमांटिक सीन्स की वजह से काफी बढ़ गयी है। हालांकि हुमा भी किसी मामले में माधुरी से कम नहीं दिख रही हैं। एक्टिंग हो या खूबसूरती दोनों में ही हुमा ने भी माधुरी के साथ कदम से कदम मिलाने की कोशिश की है और वो अच्छी टक्कर देती दिखी हैं। हुमा कुरैशी ने डेढ़ इश्किया फिल्म के ट्रेलर लॉंच के दौरान कहा कि वो माधुरी दीक्षित के साथ डांस करने की बात पर थोडा़ घबरा गयी थीं। उन्होंने अभिषेक (फिल्म निर्देशक) से कहा कि क्या आप पागल हो गये हैं मैं माधुरी जी के साथ डांस करुंगी।
माधुरी दीक्षित ने कहा कि डेढ़ इश्किया की शूटिंग करेत हुए हम सभी कलाकार काफी कंफरटेबल थे। किसी भी तरह के सीन्स में कोई मुश्किल नही आई। इसके अलावा माधुरी ने कहा कि डेढ़ इश्किया फिल्म में उन्होंने कुछ डांस नंबर्स किये हैं जो कि बहुत ही खूबसूरत हैं। सबसे ज्यादा वो उत्साहित हैं रेमो द्वारा कोरियोग्राफ किया गये डांस नंबर को लेकर। क्योंकि वो डांस नंबर बहुत ही खूबसरूती से शूट किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications












