भड़काऊ नहीं है 'डेढ़ इश्किया' : अरशद वारसी

 Arshad Warsi
अभिनेता अरशद वारसी ने आने वाली फिल्म 'डेढ़ इश्किया' में अभिनेत्री हुमा कुरैशी के साथ चुंबन दृश्य फिल्माए हैं, लेकिन उनका कहना है कि यह 'इश्किया' जितना उत्तेजक नहीं है।

अरशद ने यह बात फिल्म 'इश्किया' में अभिनेत्री विद्या बालन के साथ फिल्माए गए दृश्य से तुलना के बारे में पूछे जाने पर कही। उन्होंने बताया कि 'डेढ़ इश्किया' फिल्म में चुंबन दृश्य दूसरे तरह से फिल्माया गया है, जिससे यह 'इश्किया' की तरह उत्तेजक नहीं लगेगा।

अरशद ने आईएएनएस से यह भी कहा कि फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। केवल चार दिन की शूटिंग और शेष है।

फिल्म में माधुरी दीक्षित और नसीरुरद्दीन शाह भी काम कर रहे हैं। माधुरी की तारीफ करते हुए अरशद ने कहा, "उनके साथ काम करना सौभाग्य की बात है। वह पूरी तरह पेशेवर हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X