'डेढ़ इश्किया' के अरशद वारसी नंगे बदन चकले में घुसे तो सेसंर बोर्ड गुस्साया
फिल्म के एक सीन में अरशद वारसी नंगे बदन चकले में जाते हैं जिसको की सेंसर बोर्ड ने रिलीज से पहले हटाने के लिए कहा था लेकिन फिल्म बिना सीन कटे ही रिलीज हो गयी जिसके बाद सेंसर ने विशाल को इस संदर्भ में नोटिस भेज दिया।
जिस पर पहले तो फिल्म निर्माता की ओर से उल-जूलल दलीले दी गयीं लेकिन जब बाद में भी उन्हें लगा कि मामला केवल दलीलों से नहीं निपटेगा तब उन्होंने तुरंत मुंबई के हर सिनेमा हॉल से इस सीन को हटाने को आदेश दिया और देश के बाकी शहरों में भी इसी आदेश को लागू करने की अपील की है।
'डेढ़ इश्किया' में माधुरी दीक्षित, नासिरूद्दीन शाह, हुमा कुरैशी और अरशद वारसी ने लीड रोल किया है। हालांकि फिल्म को क्रिटीक्स ने तो सराहा है लेकिन बॉक्सऑफिस पर फिल्म ने अब तक केवल औसत व्यापार ही किया है।
लोगों को फिल्म की कॉमेडी पसंद आ रही है। लोगों को फिल्म में माधुरी दीक्षित हद से ज्यादा हसीन लगी है तो हुमा को भी लोगों ने बेजोड़ अभिनेत्री के तमगे से नवाजा है। फिल्म की शायरी और गीत लोगों को पसंद आ रहे है। एक खास दर्शकवर्ग की नजर में 'डेढ़ इश्किया' एक अच्छी फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications












