मृत महिला के पति ने लिया यू-टर्न, कहा-'अल्लू अर्जुन का कोई लेना-देना नहीं, मैं केस वापस लेने को तैयार हूं'

Allu Arjun

Allu Arjun Arrest Update: हैदराबाद पुलिस ने संध्या थिएटर के बाहर हुई भगदड़ के सिलसिले में तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। अब गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद, मृतक महिला के पति ने कहा कि वह केस वापस लेने के लिए तैयार हैं।

एक महिला की हुई मौत

4 दिसंबर को पुष्पा 2: द रूल की स्क्रीनिंग के दौरान एक्टर की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों फैंस के इकट्ठा होने के कारण मची भगदड़ में 35 वर्षीय महिला रेवती की मौत हो गई। उस महिला का बेटा भी घायल हो गया। रेवती के पति भास्कर ने कथित तौर पर कहा कि अल्लू अर्जुन का भगदड़ से कोई लेना-देना नहीं है और उन्हें अपनी गिरफ्तारी के बारे में पता नहीं था।

मृत महिला के पति ने केस वापस लेने की बात कही

उन्होंने कहा- "मैं केस वापस लेने के लिए तैयार हूं। मुझे गिरफ्तारी के बारे में पता नहीं था और अल्लू अर्जुन का उस भगदड़ से कोई लेना-देना नहीं है जिसमें मेरी पत्नी की मौत हो गई।" भास्कर ने कहा, "मेरा बेटा फिल्म देखना चाहता था और हमारा परिवार थिएटर गया था। अल्लू अर्जुन की कोई गलती नहीं है। पुलिस ने मुझे गिरफ्तारी के बारे में इन्फॉर्म नहीं किया।"

शिकायत के आधार पर किया गिरफ्तार

हैदराबाद पुलिस ने मृतक महिला के परिवार की शिकायत के आधार पर अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी टीम और संध्या थिएटर मैनेजमेंट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया था।

संध्या थिएटर पहुंचे थे अल्लू अर्जुन

रिपोर्ट के अनुसार, मैनेजमेंट में लापरवाही और थिएटर में सुरक्षा उपायों की कमी के कारण भगदड़ मच गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि एक्टर ने आरटीसी चौराहे पर संध्या थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग में हिस्सा लेने का फैसला किया, जहां उनके फैंस एक्टर को देखने के लिए पागल हो गए और वहां भगदड़ मच गई। सैकड़ों फैंस अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े, थिएटर का एंट्री वाला दरवाजा गया। स्थानीय पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया।

25 लाख की मदद देने का किया वादा

कुछ दिन पहले अल्लू अर्जुन ने रेवती के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की थी। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया था कि वह और पूरी फिल्म टीम परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार की मदद के लिए 25 लाख रुपये की सहायता की भी घोषणा की थी।

Read more about: allu arjun
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X