एक बार फिर सलमान ने गाया
सलमान खान को एक बार फिर गाते हुए सुन सकेंगे। वे तकरीबन एक दशक बाद किसी फिल्म में अपनी आवाज में गाते नजर आएंगे। उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'वांटेड' में एक गाना गाया है।
इस फिल्म में संगीत साजिद-वाजिद ने दिया है। वाजिद ने से कहा, "यह गाना फिल्म का एक अहम हिस्सा है। हम सलमान भाई के लिए कुछ 'धमाकेदार' करना चाहते थे। इसलिए आप फिल्म में उनकी आवाज में गाना सुन सकेंगे।"
इससे पहले सलमान ने वर्ष 1999 में आई फिल्म 'हैलो ब्रदर' में 'चांदी की डाल पर सोने का मोर' गाना गाया था जो काफी हिट रहा था।
गौरतलब है कि फिल्म 'वांटेड' का निर्माण बोनी कपूर और निर्देशन प्रभु देवा ने किया है। फिल्म में सलमान के साथ आयशा टाकिया आजमी हैं।
ayesha takia आयशा टाकिया प्रभु देवा बॉलीवुड बोनी कपूर वांटेड सलमान खान साजिद वाजिद bollywood boney kapoor prabhu deva sajid wajid salman khan wanted


Click it and Unblock the Notifications