38 साल की इस हसीना ने सालों तक छुपाई शादी, IVF हुआ फेल, 7 महीने में 2 बच्चियों को दिया जन्म

Debina bonnerjee gurmeet Choudhary

बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री में कई सारी ऐसी हसीनाएं हैं जो कि अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही है। आज हम आपको एक ऐसी ही टीवी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने माता सीता का किरदार निभाकर पापुलैरिटी हासिल की और फिर 7 महीने में दो बेटियों को जन्म देकर सुर्खियों में आ गई।

दरअसल हम बात कर रहे हैं देबीना बनर्जी की। उन्होंने टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी के साथ में परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। दोनों ने अपनी शादी को 2 साल तक छुपा कर रखा और घर वालों के पता चलने के बाद 2011 में परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली। आज के वक्त में इन्हें पावर कपल भी कहा जाता है।

देबीना बनर्जी टेलीविजन इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह 38 साल की हो चुकी है। इसी के चलते उन्होंने हाल ही में अपने पति के साथ एक वीडियो को शेयर किया और इसमें वह बर्थडे सेलिब्रेशन मूड में नजर आ रही थी। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्ट्रेस को दोनों बेटियों को जन्म देना आसान नहीं था।

देबीना बनर्जी ने बेटियों को जन्म देने के लिए कई सारे मेडिकल ट्रीटमेंट करवाए। दरअसल, शादी के कई साल बाद भी गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी माता-पिता नहीं बन पा रहे थे। अभिनेत्री ने कई सारे मेडिकल ट्रीटमेंट भी करवाए और इसके बावजूद भी कुछ असर नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने आईवीएफ का सहारा लिया और ये भी असफल साबित हुआ।

काफी सारे मेडिकल ट्रीटमेंट करवाने के चलते देबीना बनर्जी का वजन काफी ज्यादा बढ़ गया था और इसी की वजह से स्किन एलर्जी के साथ-साथ उन्हें और भी कई सारी बीमारियां होने लग गई थी। लेकिन फिर अगस्त 2021 में उनकी जिंदगी में बदलाव आया और वह प्रेग्नेंट हो गई। 3 अप्रैल 2022 को उन्होंने अपनी बड़ी बेटी लियाना को जन्म दिया।

देबीना बनर्जी ने तकरीबन 7 महीने बाद 11 नवंबर को अपनी दूसरी बेटी दिविशा को जन्म दे दिया था और इसी की वजह से वह काफी ट्रोल भी हुई थी। इतनी जल्दी दूसरी प्रेगनेंसी की वजह से उन्होंने बताया कि मेडिकल ट्रीटमेंट के चलते उन्होंने दूसरी प्रेगनेंसी को जल्दी करने का फैसला ले लिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X