अस्पताल से वाजिद खान का आखिरी वीडियो Viral, सलमान का दंबग गाना- देख नहीं रूकेंगे आंसू
मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर सिंगर साजिद वाजिद की जोड़ी टूट गई। 1 जून को वाजिद खान इस दुनिया को अलविदा कह गए। साजिद और उनका परिवार एकदम अकेला पड़ गया। साजिद-वाजिद का सालों साल का ये साथ हमेशा के लिए अब अधूरा सा रहा गया। दोनों की दोस्ती इंटरनेट पर वायरल होते इस वीडियो में देखी जा सकती है। जब अस्पताल में भर्ती वाजिद खान ने बीमार होने के बावजूद दोस्त साजिद के लिए गाना गाते नजर आए।
जी हां, सोशल मीडिया पर वाजिद खान का आखिरी वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वाजिद खान हॉस्पिटल में नजर आ रहे हैं। उन्होंने मरीजों वाले कपड़े पहने हैं। ये वीडियो किस दिन का है ये तो नहीं पता, लेकिन इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वाजिद, साजिद के लिए सलमान खान की फिल्म दबंग का गाना गाते हैं। वह कहते हैं कि साजिद के लिए तो बस मैं इतना ही कह सकता हूं कि, हुड़ हुड़ दबंग दबंग।


Click it and Unblock the Notifications











