..................... Death threat Salman Khan double security increased on his film set Kabhi Eid kabhi diwali।जान से मारने की धमकी मिलने के बाद कभी ईद कभी दिवाली के सेट पर सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई गई - Hindi Filmibeat

जान से मारने की धमकी, भाईजान के सेट पर सलमान खान पर पैनी नजर, तीन गुना कड़ी सुरक्षा!

By Filmibeat Desk

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली। जिसके बाद उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली यानी कि भाईजान की शूटिंग कर रहे हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया है कि सलमान खान की फिल्म भाईजान की शूटिंग में उनकी सुरक्षा को तीन गुना अधिक बढ़ा दिया गया है।

Recommended Video

Salman khan को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा | FilmiBeat*News

सलमान खान अपनी आगामी फिल्म भाईजान की शूटिंग हैदराबाद में कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि धमकी भरा खत मिलने के बाद भी सलमान ने अपना काम नहीं रोका है। भाईजान के हैदराबाद सेट पर शूटिंग के इंतजाम कड़े किए गए हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार भाईजान के हैदराबाद सेट पर पहुंचने वाले सभी लोगों की हर दफा जांच की जा रही है।

Salman Khan

सेट पर आने वाले लोगों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। आपको बता दें कि सलमान खान के सेट और घर पर पहले से सुरक्षा के इंतजाम मजबूत हैं। ऐसे में बीते रविवार सुबह सलीम खान को सैर के दौरान बांद्रा बैंड स्टैंड में एक बेंच पर बैठने के बाद जब एक शख्स ने उन्हें सलमान को जान से मारने की धमकी वाला खत दिया तो इसके बाद सलमान खान की सुरक्षा पहले से अधिक कड़ी की गई है।

हालांकि सलमान खान के पिता सलीम खान ने इस खत को लेकर पुलिस से संपर्क किया। हाल ही में 29 मई को मूसेवाला हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई का नाम आने के बाद सलमान खान को जान से मिली धमकी चिंताजनक है।

इसकी वजह यह भी है कि लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने सलमान को काले हिरण शिकार को लेकर मारने की धमकी दी थी। काम की बात करें तो सलमान खान की आने वाली 2 बहुप्रतिक्षित फिल्मों का नाम कभी ईद कभी दिवाली और टाइगर जिंदा है 3 शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X