एक्ट्रेस मुमताज की मौत की अफवाह- परिवार का फूटा गुस्सा- खुद मुमताज ने लगाई लताड़
Recommended Video
वेटरन फिल्म एक्ट्रेस मुमताज को लेकर बीते दिन कुछ ऐसा हुआ कि उनका परिवार काफी ज्यादा नाराज है और इस खबर पर काफी गुस्से में भी है। दरअसल सोशल मीडिया पर उनके मौत की खबर वायरल हो रही थी जो कि पूरी तरह से निराधार है। उनको मौत को लेकर ड एनलिस्ट कोमल नाहटा ने भी लिख दिया था कि मुंबई के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने पर मुमताज का निधन हो गया है।
हालांकि बाद में मुमताज के परिवारवालों को इस बात की खबर लगी तो वो काफी ज्यादा नाराज हुए। उन्होने इन सारी बातों को कोरी अफवाह बताते हुए कहा कि वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं और लंदन में हैं।

इसके अलावा खुद मुमताज ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं और पता नहीं कौन इस तरह की खबरें फैलाता है। उन्होने ये भी कहा कि ये सब मेरे साथ पहले भी हो चुका है।
मैं पूरी तरह से सुरक्षित हूं और लंदन में अपने परिवार के साथ रह रही हूं। मुमताज ने दुख जताते हुए कहा कि कुछ समय पहले भी मेरे बारे में ऐसी खबरें आईं थीं जिसके बाद में प्रसंशक काफी ज्यादा नाराज हो गए है।


Click it and Unblock the Notifications











