#DearZindagi..'फिल्म में एक भी कट लगा तो क्राइम होगा'!
डियर जिंदगी फिल्म को सीबीएफसी ने यूए सर्टिफिकेट दे दिया है। कमाल की बात ये है फिल्म बिना किसी कट के रिलीज़ की जाएगी।
शाहरुख खान और अालिया भट्ट की आने वाली फिल्म 'डियर ज़िंदगी' का अगर आपको भी है बेसब्री से इंतज़ार तो ये इस खबर को पढ़कर आप भी उछल पड़ेंगे। खबर के मुताबिक फिल्म को सीबीएफसी ने यूए सर्टिफिकेट दे दिया है। और इससे भी ज्यादा खुशी की बात ये है कि फिल्म में एक भी कट नहीं लगाया गया है।

यानि फिल्म अब बिना सेंसर बोर्ड की कैंची चले रिलीज़ की जाएगा। सूत्रों की बताया कि इस फिल्म में सेंसर बोर्ड ने एक भी कट नहीं लगाया है। न ही किसी सीन में, न किसी डायलॉग ने। बोर्ड ने कहा कि इस फिल्म में एक भी कट लगाना अपराध होगा।
हो गया फाइनल..इनके साथ डेब्यू करेंगी श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी!
इसी के साथ बताया गया कि शाहरुख खान के ए लिस्ट एक्टर भी बोर्ड ने साइन किया है। वाकई में ये तो कमाल की खबर है। आपको बता दें कि ये फिल्म गौरी शिंदे ने निर्देशित की है। फिल्म में आलिया भट्ट और शाहरुख खान लीड रोल में हैं। फिल्म 25 नवंबर को रिलीज़ होगी।


Click it and Unblock the Notifications