#ChhotaTrailer: डियर ज़िंदगी, आलिया को धोखा देकर भाग लिए शाहरूख!

डियर ज़िंदगी का पहला टीज़र रिलीज़ हो चुका है और आलिया भट्ट और शाहरूख खान वाकई आपको ज़िंदगी के बारे में सब कुछ सिखाएंगे। धोखा देना भी!

शाहरूख खान और आलिया भट्ट स्टारर डियर ज़िंदगी का पहला टीज़र रिलीज़ हो चुका है और वाकई ये शानदार है। 2016 की हैप्पी एंडिंग जैसा। फिल्म में शाहरूख आलिया के गुरू बने हैं। और कैसे गुरू वो टीज़र में देख कर समझ आ रहा है।

दरअसल, शाहरूख एक परेशान सी आलिया को देखकर उन्हें ज़िंदगी के बारे में बहुत ही दिलचस्प चीज़ सिखाते हैं और वो चीज़ है जीना!
[तो अब ये है ऐश्वर्या राय का आखिरी दांव...कुछ भी...कभी भी...कहीं भी!]

टीज़र शुरू होता है शाहरूख और आलिया की बातचीत से जहां शाहरूख बताते हैं कि उनके पापा ने उन्हें समुंदर से कबड्डी खेलना सिखाया है और फिर वो आलिया को भी कबड्डी खेलना सिखाते हैं।

इसके बाद वो और आलिया साईकिल पर जा रहे होते हैं कि हर नादान जवान बच्चे की तरह आलिया कोई गलती करती हैं। और साईकिल से धड़ाम से गिरती हैं।
[#Alert: दंगल का ट्रेलर....बिल्कुल दिल थाम के बैठिएगा!]

वो शाहरूख से मदद मांगती हैं लेकिन शाहरूख टाईम अप बोलकर निकल लेते हैं। यानि कि लाइफ में खुद खड़ा होना भी सीखिए, कोई कितना भी करीब हो, कभी भी धोखा देकर निकल सकता है।

अब ये टीज़र इतना दिलचस्प है कि अगले टीज़र का इंतज़ार ज़रूर रहेगा। आप देखिए यहां डियर ज़िंदगी TAKE 1 -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X