#FirstLook: शाहरूख खान नाम का धमाका...ऐसे ही हो जाता है...चुपचाप
शाहरूख खान और आलिया भट्ट स्टारर गौरी शिंदे की फिल्म डियर ज़िंदगी का पहला लुक आ चुका है और शाहरूख - आलिया साथ में बेहद शानदार लग रहे हैं।
शाहरूख खान और आलिया भट्ट कल से सबको परेशान कर रहे थे। कल सुबह सुबह आलिया ने शाहरूख से पूछा था कि सोमवार को इतना बोरिंग क्यों लगता है। लाइफ इतनी खिंची खिंची सी क्यों लगती है।
और शाहरूख खान ने जवाब दिया था कि सोमवार बुधवार नहीं होता। बुधवार का इंतज़ार करो। लेकिन शाहरूख का ये हिंट किसी को समझ नहीं आया। और अब आज अचानक से डियर ज़िदगी का पहला लुक रिलीज़ हो गया।

इसके बाद आज फिर आलिया ने शाहरूख से पूछा था कि चलो बुधवार बुधवार होता है लेकिन मंगलवार का क्या। मंगलवार को भी तो कुछ होना चाहिए ना और बस ये पहला लुक आ गया।
[ऐश्वर्या - रणबीर की 6 नई फोटो #Viral...क्या इस हॉट फोटोशूट की ज़रूरत थी?]
शाहरूख खान और आलिया भट्ट काफी दिन से ट्विटर पर बहुत ही प्यारी बातें कर रहे हैं। आलिया ज़िंदगी को चिट्ठियां लिख रही हैं और शाहरूख खान उनका जवाब दे रहे हैं।
फिल्म रिलीज़ हो रही है 25 नवंबर को। शाहरूख से आलिया ने एक चिट्ठी में पूछा - डियर ज़िंदगी, मैं तुम्हारे बिना क्या करूंगी? मेरे पास तुम्हारे लिए बहुत सारे सवाल हैं...क्या तुम्हें सारे जवाब आते हैं?
इस पर शाहरूख ने जवाब दिया - डियर आलिया, सारे जवाब तो नहीं, लेकिन काफी जवाब मालूम हैं। मैं 25 नवंबर को तुम्हारा अपॉइंटमेंट फिक्स करता हूं, सारे जवाब ले लेना। मेरा ऑफिस तुम्हारे करीबी थियेटर के बगल में है।
फिल्म में शाहरूख खान बने हैं आलिया भट्ट के लव गुरू। फिल्म में आलिया भट्ट 3 हीरो से रोमांस कर रही हैं और फिल्म को डायरेक्ट कर रही हैं इंग्लिश विंग्लिश से सबका दिल जीत चुकीं गौरी शिंदे।
एक बार आलिया ने पूछा कि क्या ये ठीक है कि आप ठीक ना रहें? Is it ok to NOT be ok?
इस पर शाहरूख ने जवाब दिया कि देखो सूरज निकला हुआ है और आसमान नीला है। लेकिन देखने पर बहुत खूबसूरत दिख रहा है। तो कभी कभी ठीक ना रहना भी ठीक है। जब तक आप एक इंसान का ख्याल रख रहे हैं - अपना!
फिर आलिया ने बताया कि डियर ज़िंदगी मैं अपने बॉयफ्रेंड के दो टुकड़े कर देना चाहती हूं पर नहीं करती। क्योंकि फिर वैसे दो दो पीस मेरे आस पास होंगे।
इस पर शाहरूख ने जवाब दिया कि अच्छा है कि तुम खुद पर कंट्रोल कर रही है। अब वो कितना भी जानवर हो लेकिन मानव अधिकार वाले तुम्हें नहीं छोड़ेंगे।
इसके बाद आलिया ने शाहरूख से कहा कि वाह ज़िंदगी तुम्हें तो सब पता है। क्या तुम्हारे पास सारे सवालों के जवाब हैं ।
तो शाहरूख का जवाब था कि सारे तो नहीं पर तुम्हारे जितने भी सवाल हैं सबका जवाब मैं 25 नवंबर को दूंगा तुम्हारे पास के सिनेमा हॉल में।


Click it and Unblock the Notifications



















