डियर कॉमरेड फुल मूवी HD Download: धड़ल्ले से डाउनलोड हो रही है विजय देवराकोंडा की फिल्म
साउथ के सुपरस्टार विजय देवराकोंडा इस समय साउथ के साथ ही बॉलीवुड का भी हॉट टॉपिक हो चुके हैं। कारण है उनकी फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक कबीर सिंह। विजय के पैमाने पर लगातार शाहिद कपूर को तोला जा रहा है और इसी के साथ विजय की फैन फॉलोइंग भी बॉलीवुड में तेज़ी से बढ़ रही है।
हाल ही में विजय की फिल्म डियर कॉमरेड के रीमेक का एलान करण जौहर ने किया। फिल्म आज ही रिलीज़ हुई है और आज ही तमिल रॉकर्स पर लीक भी हो गई। इससे डियर कॉमरेड के बॉकस ऑफिस को अच्छा खासा नुकसान होने वाला है।
विजय देवराकोंडा ने हाल ही में एक ज़बदस्त फिल्म पर काम करना शुरू किया है और अगर बॉलीवुड डेब्यू की बात करें तो लगता है कि अभी इसके लिए विजय को काफी समय लगेगा। बस आपसे ये निवेदन है कि पाईरेसी को बढ़ावा देने वाली इन वेबसाइट्स का उपयोग ना करें और ना ही करने दें।


Click it and Unblock the Notifications











