TRAILER से धमाका - एक साथ आए सुलतान और बाहुबली!
रायन रेनॉल्ड्स की शानदार फिल्म डेडपूल 2 का ट्रेलर हिंदी में रिलीज़ हो चुका है और फैन्स इसे देखकर लोटपोट हो गए। कारण था ट्रेलर का कुछ ज़्यादा ही देसी होना।
ट्रेलर में जैकी श्रॉफ के माशी ची से लेकर दंगल की छोरियां, सुलतान और बाहुबली तक का ज़िक्र था। वहीं फिल्म में एक कंडोम ब्रांड से मिलता जुलता नाम भी रखा गया।

यानि कि कुल मिलाकर इस ट्रेलर को खालिस देसी बनाने की कोशिश की गई और लोगों की हंसते हंसते आफत हो गई। आप देख सकते हैं ये पूरा ट्रेलर यहां।
फिल्म 18 मई को रिलीज़ हो रही है और माना जा रहा है कि फिल्म धमाका करेगी। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का बज़ और टार्गेट ऑडियंस दोनों ही बहुत शानदार है।
जानिए भारत में सबसे ज़्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्मों का कलेक्शन -


Click it and Unblock the Notifications











