36 साल की टॉप एक्ट्रेस के घर में मिली 33 साल के बिजनेसमैन की लाश, हीरोइन का नाम जानकर सुन्न हो जाएगा कलेजा

Businessman Dead Body Found In Actress House: फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ओर अभी केतन और सिया के सनसनीखेज केस के चर्चे थमे नहीं थे कि अब 36 साल की मशहूर हीरोइन के घर में एक 33 साल के बिजनेसमैन की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है।

Krisha Thapanda

एक्ट्रेस के घर में मिली बिजनेसमैन की लाश

मामला कन्‍नड़ इंडस्‍ट्री से सामने आया है जहां मशहूर कन्‍नड़ एक्‍ट्रेस कृष‍ि थापांडा के घर में एक 33 साल के बिजनेसमैन की लाश बरामद हुई है। कृषि थापंडा का ये घर शहर के आरआर नगर में है और गुरुवार को ही ये दिल दहला देने वाली खबर आई है। मामला सामने आते ही पुलिस जांच में जुट गई है।

पंखे से लटककर की आत्महत्या

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि घटना आरआर नगर के पॉश 'एलिगेंट्स अपार्टमेंट' में हुई है जहां मृतक की पहचान 33 साल के वैशाख के तौर पर हुई है, जो बुधवार रात को ही एक्ट्रेस के अपार्टमेंट में गया था। पुलिस को शक है कि जब फ्लैट में कोई और नहीं था, तब उसने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

घर पर मौजूद नहीं थी एक्ट्रेस

गौर करने वाली बात ये हैं कि जब ये घटना हुई तो उस वक्त एक्ट्रेस अपने घर पर मौजूद नहीं थी और बाहर गई हुई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक वैशाख का अतीत विवादों से भरा रहा है। वह एक्‍ट्रेस कृषि थापांडा का दोस्‍त बताया जाता है। वैशाख अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद से जूझ रहा था। इस कारण वह एक्ट्रेस कृषि के घर पर रह रहा था या अक्सर वहां आता-जाता रहता था।

कौन है एक्ट्रेस कृषि थापांडा

कृषि थापांडा कन्‍नड़ की मशहूर एक्ट्रेस हैं। वो फिल्‍मों और टीवी में काम करने वाली एक्ट्रेस के साथ साथ मॉडल भी हैं। उन्होंने 2016 की फ‍िल्म 'अकीरा' से डेब्यू किया, जिसके लिए उन्हें 2016 के SIIMA अवॉर्ड्स में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के तौर पर नॉमिनेट किया गया था। वह 2014 में 'मिस कर्नाटक' का ताज जीत चुकी हैं। इसके अलावा उन्‍होंने 'बिग बॉस सीजन 5 कन्‍नड़' में कंटेस्टेंट के तौर पर भी खूब सुर्ख‍ियां बटोरी थीं। वह शो से 12वें हफ्ते में एलिमिनेट हुई थीं, लेकिन बाद में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर दोबारा नजर आईं।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X