दे दे प्यार दे: बदल गई अजय देवगन की धमाकेदार फिल्म की रिलीज डेट, इस दिन होगी Release
अभिनेता अजय देवगन काफी समय से फिल्म दे दे प्यार दे को लेकर चर्चा में चल रहें हैं और इसके लिए काफी मेहनत कर रहें हैं। इस फिल्म को लेकर खबर आई है कि फिल्म इस साल 17 मई को रिलीज होगी। इसका मतलब ये है कि फिल्म की रिलीज आगे बढ़ दी गई हैं क्योंकि पहले इसको 15 मार्च को रिलीज करना था। हाल ही में इस फिल्म की नई रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है। लव रंजन (लव फिल्म्स) और टी सीरीज द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन अकीव अली ने किया है।
इस फिल्म में शाहरुख खान भी कैमियो करते हुए दिखाई देंगे। दे दे प्यार दे एक रोमैंटिक कॉमेडी फिल्म है। जिसमें अजय देवगन के अलावा तब्बू और रकुलप्रीत को लिया गया है।

आने वाले सालों में अजय देवगन पर एक..दो नहीं बल्कि सात फिल्मों के लिए करोड़ों का दांव लगा हुआ है। इसके अलावा बात करें उनकी हालिया रिलीज फिल्म का तो वो रणवीर सिंह की सिंबा में कैमियो करते हुए सिंघम के अवतार में नजर आए थे।
फिल्म में उनके कैमियो को काफी ज्यादा सराहा गया और फिल्म काफी ज्यादा चली है। अजय देवगन ने करियर में कई तरह के रोल किए हैं और सभी जबरदस्त रहे हैं। एक नजर डालते हैं उनके अलग अलग किरदारों पर...


Click it and Unblock the Notifications











