Tu Mila To Hai Na- दे दे प्यार दे से नया गाना रिलीज- अजय देवगन और राकुल प्रीत का रोमांस
दे दे प्यार दे को लेकर लगातार कोई ना कोई धमाका सामने आता रहते है। अब इस फिल्म से एक और गाना 'तू मिला तो है ना' रिलीज किया गया है। इस गाने में राकुल प्रीत और अजय देवगन काफी ज्यादा रोमांस और मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। गाना सामने आते ही काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और दोनो की केमेस्ट्री काफी जबरदस्त लग रही है। अजय देवगन की इस फिल्म में उनके साथ तब्बू भी नजर आने वाली है।
इस गाने की बात करें तो आपको ये काफी शानदार लगने वाला है। इस गाने को अरिजीत सिंह, अमाल मलिक और कुनाल वर्मा ने गाया है। गाने को यू-ट्यूब पर काफी बार देखा जा रहा है।

फिल्म की कहानी की बात करें तो ट्रेलर से ये साफ हो गया है कि इसमें जबरदस्त कॉमेडी होनी वाली है। फिल्म में तब्बू जो कि अजय देवगन की पत्नी होती है लेकिन अजय देवगन राकुल प्रीत पर फिदा होते हैं।
तीनों की जुगलबंदी आपका इसी सब्जेक्ट पर मनोरंजन करने आ रही है। हाल ही में अजय देवगन फिल्म टोटल धमाल में नजर आए थे और फिल्म काफी पसंद की गई थी। फिलहाल आप सुनिए ये गाना...


Click it and Unblock the Notifications











