रिलीज होते ही लीक हो गई अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे'- धड़ल्ले से हो रही डाउनलोड
अजय देवगन, तबू और रकुल प्रीत की रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म 'दे दे प्यार दे' रिलीज होने के कुछ ही घंटों में ऑनलाइन लीक कर दी गई है। फिल्म ऑनलाइन फ्री डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, जाहिर है इससे फिल्म की कमाई प्रभावित हो रही है। शुक्रवार को रिलीज होते ही कुछ ही घंटों में तमिलरॉकर्स ने पूरी की पूरी फिल्म का लिंक ऑनलाइन शेयर कर दिया।
कुछ समय पहले इस वेबसाइट पर लगाम लगाने के भरसक प्रयास किए गए थे। लेकिन कोई नतीजा नहीं दिखा। आज भी हर बॉलीवुड, हॉलीवुड फिल्म रिलीज होते ही पाइरेसी का शिकार बन रही है। जिससे छोटे बजट की फिल्मों के साथ बड़ी फिल्मों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

पिछले कुछ समय से पायरेसी की समस्या फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ी समस्या बन कर सामने आई है। सिर्फ हिंदी ही नहीं, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम जैसी भाषाओं में भी फिल्मों के लीक होने की खबरें सामने आती रही हैं। लेकिन इस अपराध पर लगाम भी नहीं लग पा रहा है। फिलहाल आप देखें कि कौन कौन सी फिल्में हाल ही में तमिल रॉकर्स पर देखते ही देखते लीक हो गईं-


Click it and Unblock the Notifications











