अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे 2' रिलीज से पहले ही हुई फ्लॉप? एडवांस बुकिंग में बिकी सिर्फ इतनी टिकटें कि...

De De Pyaar De 2 Advance Booking

De De Pyaar De 2 Advance Booking: अजय देवगन की नई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' अब सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दर्शकों में फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट है, लेकिन एडवांस टिकट बुकिंग के आंकड़े उम्मीद के मुताबिक ज्यादा अच्छे तो नहीं दिख रहे हैं।

फिल्म की रिलीज में सिर्फ एक दिन बचा है और अभी तक एडवांस बुकिंग से खास कमाई नहीं हुई है। अगर ऐसा ही हाल रहा, तो इस फिल्म के लिए आगे ज्यादा अच्छा परफॉर्म कर पाना थोड़ा मुश्किल काम होगा। यानी अजय देवगन की फिल्म की डगर आगे चलकर मुश्किल हो सकती है।

फिल्म की कहानी और कास्ट

'दे दे प्यार दे 2' साल 2019 में आई फिल्म 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल है। पहली फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में थे, जबकि तब्बू भी अहम रोल में नजर आई थीं। अब नए पार्ट में कहानी वहीं से आगे बढ़ती है, जहां पहला पार्ट खत्म हुआ था।

इस बार फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के साथ आर माधवन, मीजान जाफरी, जावेद जाफरी, गौतमी कपूर और इशिता दत्ता भी अहम रोल्स में नजर आ रहे है।

एडवांस बुकिंग का हाल

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'दे दे प्यार दे 2' ने एडवांस बुकिंग से केवल 2.4 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसमें ब्लॉक बुकिंग की हुई सीटें भी शामिल हैं। कुल 4725 शो में केवल 16,772 टिकटें ही बिक पाईं। फिल्म की रिलीज को सिर्फ एक दिन बचा है और यह कमाई काफी कम लग रही है।

पहली फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?

पहली फिल्म 'दे दे प्यार दे' ने 2019 में ओपनिंग डे पर 8.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, जो उस समय काफी शानदार था। लेकिन दूसरे पार्ट की एडवांस बुकिंग के आंकड़े देखकर लगता है कि यह पहला पार्ट का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएगी।

फिल्म का बजट

'दे दे प्यार दे 2' का बजट अभी ऑफिशियली तौर पर सामने नहीं आया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म लगभग 100 करोड़ रुपए में बनी है।

More from Filmibeat

Read more about: ajay devgn
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X