..................... DDLJ no more will be seen at Maratha Mandir - Hindi Filmibeat

तो अब कभी सिल्वर स्क्रीन पर सिमरन नहीं जिएगी अपनी ज़िंदगी

यश चोपड़ा का हिंदी सिनेमा को नायाब तोहफा दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे अब मुंबई के मराठा मंदिर से भी उतर चुकी है। पिछले1000 हफ्तों से मराठा मंदिर में शाहरुख खान, काजोल की दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म लगी हुई थी और अब 1009 हफ्ते पूरे करने के बाद आखिरकार इस फिल्म को हटाने का फैसला लिया गया। यशराज फिल्म्स व मराठा मंदिर की टीम ने मिलकर इस बारे में चर्चा की और फैसला लिया कि अब ये फिल्म उतार देनी चाहिए।

DDLJ

मराठा मंदिर में भी नयी फिल्मों के शो बढ़ाने के लिए उसके मालिकों जद्दोजहद कर रहे थे और इस लिए उन्हें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के शो खत्म करने पर मजबूर होना पड़ा। हाल ही में मराठा मंदिर के मालिक ने यशराज फिल्म्स से बात की और कहा कि वो डीडीएलजे फिल्म के शो का टाइम 11 बजे से बदलकर 9 बजे कर दें। ताकी दिन में कम से कम तीन शो नयी फिल्मों को मिल सकें।

आखिरकार यशराज फिल्म्स से मीटिंग के बाद ये फैसला किया गया कि दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म को अब परदे से उतार दिया जाए। वैसे भी इस फिल्म के दर्शक भी अब काफी कम हो चुके हैं। कई बार शो खाली ही चले जाते थे। साथ ही मराठा मंदिर में काम करने वाले लोगों को भी दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के एक्स्ट्रा शो की वजह से कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। क्योंकि नयी फिल्मों के शो के अलावा इस फिल्म का एक एक्सट्रा शो होता था।

फिल्हाल शाहरुख खान के फैंस इस फैसले से थोड़ा सा दुखी भी हैं। सालों से चली आ रही इस रिकॉर्ड ब्रेकिंग फिल्म के शो खत्म होने पर उन्हें ऐसा लग रहा है वो अपने चहेते सितारों से कितना दूर हो गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X