राज और सेनोरीटा की लव स्टोरी का नया ट्रेलर- फैंस Excited
सालों पहले रिलीज हुई राज और सेनोरीटा की लव स्टोरी ने दुनिया भर में करोड़ों चाहने वाले बना लिये। लगभग 1000 हफ्ते पूरे करने के बाद आज भी ये फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत व रोमांटिक फिल्म में टॉप पर है। हर एक रिश्ते के प्रति सम्मान और प्यार करने का खूबसूरत अंदाज ये कुछ ऐसी बातें हैं जो कि आज की लव स्टोरीज में देखने को नहीं मिलतीं।
शाहरुख खान और काजोल ने परदे पर जितनी खूबसूरती से इस प्रेम कहानी को जिया था उसे देखकर आज भी दर्शकों के दिलों की धड़कनें बढ़ जाया करती है। प्यार पर विश्वास हो जाता है और दिल करता है कि काश काश कोई तो हो ऐसा जो सारी दुनिया से सिर्फ आपके लिए लड़ जाए। जो आपका हाथ पकड़कर आपको ये यकीन दिला दे कि आपकी जिंदगी हंसने के लिए बनी है।
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म का नया ट्रेलर शाहरुख खान ने शेयर किया है और जिसे देखने के बाद दर्शक एक बार फिर से राज और सेनोरीटा की ये प्रेम कहानी देखने को बेताब हो उठे हैं। तो आइये देखते हैं क्या रिएक्शन है फैंस का दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का नया ट्रेलर देखने के बाद।


Click it and Unblock the Notifications