Surprise:फैन्स को मिलेगी छोटी DDLJ,वापस दिखेंगे शाहरूख काजोल
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के फैन्स के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। DDLJ के हज़ार हफ्ते पूरे होने की खुशी में फैन्स को मिलेगा एक तोहफा। यशराज फिल्म्स दिखाएगा छोटी DDLJ। वही शाहरूख वही काजोल, वही रोमांस, राज, सिमरन, सेनोरिटा, मैंडेलिन सबकुछ वही। क्यों कुछ कुछ हुआ!
शाहरूख खान ने 1000 हफ्तों के जश्न के बारे में बात करते हुए बताया कि यशराज फिल्म्स के हेड आदित्य चोपड़ा जो कि इस फिल्म के डायरेक्टर भी है ने कमाल का आइडिया निकाला। 15 - 20 की एक फुटेज वापस से एडिट की गई है जो दर्शकों ने नहीं देखी है।
कहानी की बैंड: अंजली की पहले ही हो जाती शादी तो राहुल को कुछ कुछ नहीं होता
हो सकता है कि ये फिल्म के BEHIND THE SCENES या फिर वो सीन हों जो एडिटिंग में हटा दिए गए। खैर अब जो भी हो, फैन्स तो इस बात से ही खुश हैं कि उन्हें शाहरूख और काजोल वापस राज - सिमरन के रोल में दिखेंगे।
कहानी की बैंड: अगर टॉम क्रूज़ होते DDLJ के राज
चलते चलते आपके लिए एक बोनस....DDLJ का एक कार्टून Version जो शाहरूख ने ट्वीट किया-


Click it and Unblock the Notifications
