अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को दिया गया जहर? इस देश के इंटरनेट का सर्वर डाउन, हो सकता है बवाल!

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर इस वक्त जो खबर आ रही है वो काफी चौकाने वाली है। पता चला है कि उसकी जान लेने की कोशिश की गई है। रिपोर्ट्स हैं कि किसी शख्स के द्वारा दाउद को जहर दे दिया गया है जिसके बाद बवाल मचा हुआ है।
जहर देने के बाद दाऊद की तबितय बिगड़ गई और उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये घटना पाकिस्तान के कराची की बताई जा रही है और पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर ये रिपोर्ट वायरल हुई है।
बताया जा रहा है कि दाऊद की हालत गंभीर है और डॉक्टर्स उसका इलाज कर रहे हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुष्टि की बात करें तो जहर देने वाली खबर पर मुहर नहीं लगी है।
हालांकि बताया ये भी जा रही है कि जिस अस्पताल में दाऊद भर्ती है वहां सिक्योरिटी की कड़े इंतजाम हैं। अस्पताल की उस फ्लोर पर दाऊद ही इकलौता मरीज है। अब देखने वाली बात है कि इस खबर को लेकर पाकिस्तान से आधिकारिक जानकारी कब सामने आती है।
पाकिस्तानी पत्रकार ने किया ये दावा
आरजू काजमी जो एक पाक पत्रकार हैं, उन्होने इस पूरे मामले में कहा है, "पता चला है कि दाऊद इब्राहिम को किसी ने जहर खिला दिया है जिसके बाद उसकी हालत सीरियस है।
दाऊद को कराची के किसी अस्पताल में रखा गया है। यहां तक की पाकिस्तान की सोशल मीडिया का सर्वर भी डाउन कर दिया है और अस्पताल को लेकर किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
जी हां, खबरें हैं कि दाऊद को जहर देने की खबर सामने आने के बाद पाकिस्तान के लाहौर, कराची, इस्लामाबाद जैसे बड़े शहरों का सर्वर डाउन कर दिया गया ताकि किसी तरह का माहौल ना खराब हो। अब देखने वाली बात होगी कि दाऊद की तबियत को लेकर क्या अपडेट सामने आएगी।


Click it and Unblock the Notifications











