#Controversial: सलमान खान और दाउद इब्राहिम की ये तस्वीर देखी है?
अब आपको लगेगा कि अचानक से दाउद इब्राहिम हमें कैसे याद आ गए। दरअसल, आज मुंबई में दाउद इब्राहिम के भतीजे की शादी है और वो स्काईप के ज़रिए इस शादी को अटेंड करेंगे। पूरी मुंबई पुलिस की नज़र इस शादी में है।
गौरतलब है कि दाउद इब्राहिम और बॉलीवुड का काफी पुराना रिश्ता है। एक पार्टी का हमेशा ज़िक्र किया जाता है जो दाउद इब्राहिम ने दी थी और बॉलीवुड के सभी बड़े लोग उसमें शामिल हुए थे।

कहा जाता है कि इस अंडरवर्ल्ड डॉन को दो ही चीज़ों से बेहद लगाव है - एक बॉलीवुड और दूसरा क्रिकेट। वैसे भी बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड हमेशा एक हिट जोड़ी रही है - चाहे वो कंपनी हो या फिर वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई।
गाहे बगाहे बॉलीवुड सितारे भी इस चक्कर में जान के या अनजाने में फंसे हैं। दाउद इब्राहिम और सलमान खान की ये तस्वीर काफी फेमस हुई थी। माना तो ये भी जाता है कि सलमान खान की फिल्म चोरी चोरी चुपके चुपके में अंडरवर्ल्ड का पैसा लगा था। वहीं अनिल कपूर की एक तस्वीर भी चर्चा का विषय बनी थी।
जानिए बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन -
संजय दत्त - दाउद इब्राहिम
दाउद से मिला था संजय दत्त उस वक्त यलगार नाम की फिल्म कर रहे थे जिसकी शूटिंग दुबई में हो रही थी। संजय ने पुलिस को बताया कि दुबई में वो दाउद इब्राहिम की पार्टी में गए जहां वो याकूब, टाईगर, अबू सलेम से मिले। 1993 बम ब्लास्ट के संजय दत्त ने कई राज़ भी खोले थे। पढ़िए यहां-->[#1993 बम बलास्ट - 'मेरी मां मुस्लिम थी इसलिए मेरी बहनों का रेप कर देते' - संजय दत्त]
दाउद इब्राहिम और मंदाकिनी
मंदाकिनी और दाउद इब्राहिम का कनेक्शन किसी से छिपा नहीं है। मंदाकिनी राज कपूर की खोज थीं और राम तेरी गंगा मैली के बाद उनके चर्चे थे। और इसी दौरान दोनों मिले थे। बाद में मंदाकिनी लंबे समय तक गुमशुदा रहीं। बड़े दिनों बाद खबर आई कि मंदाकिनी ने किसी डॉक्टर से शादी कर ली और हिमाचल में कहीं रहती हैं।
दाउद इब्राहिम और अनीता अयूब
अनीता अयूब एक मॉडल थीं और दाउद की बेहद करीबी। दाउद ने प्रोड्यूसर जावेद सिद्दीकी से उन्हें कास्ट करने को भी कहा था और मना करने के बाद, जावेद सिद्दीकी का मर्डर हो गया था।
अबू सलेम और मोनिका बेदी
मोनिका बेदी का बॉलीवुड करियर अबू सलेम की देन थी। दोनों की गिरफ्तारी के बाद मोनिका ने अपना रिश्ता खत्म किया, सरेंडर किया और अपनी सज़ा पूरी की। आज मोनिका बेदी एक बार फिर टीवी पर दिखाई दे रही है।
हाजी मस्तान और सोना
हाजी मस्तान, मुंबई का जाना माना डॉन था। उसने सोना नाम की हीरोइन से शादी की जो मधुबाला से काफी मिलती थी। उनकी कहानी पर अजय देवगन स्टारर वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई भी बनाई गई।
गुलशन कुमार हत्याकांड
गुलशन कुमार की दिनदहाड़े हत्या शायद बॉलीवुड की सबसे दहलाने वाली घटना थी। इस हत्याकांड के पीछे दाउद और अबू सलेम का हाथ बताया जाता है।
शाहरूख खान छोटा शकील
शाहरूख खान ने माना था कि उन्होंने छोटा शकील से बात की थी और अंडरवर्ल्ड से मिल रही धमकियों को भी कुबूल किया था।
कई सितारों को मिली है धमकियां
शाहरूख खान सहित बॉलीवुड के कई डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिली हैं। महेश भट्ट, मुकेश भट्ट कई बार इसे झेल चुके हैं।
राकेश रोशन पर अटैक
राकेश रोशन पर भी अटैक किया गया था। एक अंडरवर्ल्ड डॉन की डिमांड थी कि उसे कहो ना प्यार है के प्रॉफिट का कुछ हिस्सा चाहिए।
ममता कुलकर्णी - विक्रम गोस्वामी
एक इंटरनेशनल रैकेट है और विकी गोस्वामी उसका मुख्य सरगना है। इसी वजह से ममता कुलकर्णी के रोल की भी जांच की गई थी। बताया जाता है कि ठाणे में ड्रग्स डील को लेकर चार लोगों की मीटिंग हुई थी। इसमें ममता और विकी भी शामिल थे।
सुनील दत्त और हाजी मस्तान की एक तस्वीर


Click it and Unblock the Notifications
























