VIDEO: दाऊद इब्राहिम के भांजे की सोनू निगम को धमकी- 'अभी तुमने गुंडागर्दी देखी कहां है..'
दाउद इब्राहिम की बहन हसीना के बेटे ने दी सोनू निगम को खुली धमकी। देंखे वीडियो
सोनू निगम की कंट्रोवर्सी बढ़ते बढ़ते बहुत ही आगे बढ़ आई है। अज़ान से शुरू हुई बात में धर्म के विक्रेता अब बहती गंगा में हाथ धो रहे हैं। दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना के बेटे आमिन हाऊद इब्राहिम ने सोनू निगम को एक धमकी भरा वीडियो भेजा है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल चल रहा है। जहां दाऊद के भांजे साफ साफ धमकी देते हुए कह रहे हैं- सोनू निगम मैं आपको अच्छा आदमी समझता था.. लेकिन आपने अभी तक गुंडागर्दी देखी कहां हैं।
इतना ही नहीं.. बल्कि उन्होंने सोनू निगम के मुद्दे से हटकर हिंदु- मुस्लिम की एकता भंग करने की भी काफी बातें कहीं हैं, जो विवादस्पद है। बता दें, सोनू निगम से जुड़ा यह मुद्दा अब काफी कंट्रोवर्शियल हो चुका है और राजनीतिक रंग ले चुका है।
यहां देंखे वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications











