#Strange: अब इस हीरोइन का दाउद इब्राहिम कनेक्शन...मिलने आ रहा परिवार
श्रद्धा कपूर के दाउद इब्राहिम कनेक्शन के बारे में सुना? दरअसल,आजकल दाउद इब्राहिम का परिवार श्रद्धा कपूर से लगातार संपर्क में है।
श्रद्धा कपूर आजकल दाउद इब्राहिम के परिवार के काफी करीबी बन चुकी है। इतना ही नहीं, वो उसके परिवार के सदस्यों के करीब भी हैं और उनके लगातार संपर्क में भी है। लेकिन इसका कारण केवल श्रद्धा कपूर का काम है।
दरअसल, श्रद्धा कपूर, दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर पर बन रही बायोपिक का लीड किरदार निभा रही हैं। और यही कारण है कि अपने रोल को ठोस और मज़बूत बनाने के लिए श्रद्धा दाउद के परिवार वालों से मिल रही है।

गौरतलब है कि हसीना पारकर हसीना आपा के नाम से पूरी डोंगरी में मशहूर थी। 2015 में उसका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। हालांकि इश मौके पर दाउद इब्राहिम के बारे में कोई खबर नहीं मिली क्योंकि शायद उसे खबर ही नहीं दी गई।
हसीना के खिलाफ मुंबई के क्राइम ब्रांच में कई मुकदमे दर्ज है। उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई। अब उस पर बायोपिक बन रही है। और इसी सिलसिले में श्रद्धा उसके घर वालों से मिल रही है। वैसे बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड का साथ कोई नई बात नहीं। संजय दत्त के अंडरवर्ल्ड के इन खुलासों से तो होश ही उड़ जाएंगे।
जानिए बॉलीवुड का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन -


Click it and Unblock the Notifications











