शॉकिंग, कराची में 'मीका सिंह नाइट' में दाऊद के परिवार के साथ ISI अफसर मौजूद !

बॅालीवुड के सिंगर मीका सिंह कराची शादी को लेकर कंट्रोवर्सी में आ चुके हैं। कुछ दिन पहले मीका सिंह कराची अरबपति की शादी में परफॅार्म करने के लिए गए थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी कड़ी आलोचना हुई थी।

वहीं ये सवाल भी पैदा हुआ कि आखिर वह भारत और पाकिस्तान के बीच पुलवामा हमले के बाद चल रहे विवाद के बीच कैसे पाकिस्तान जा सकते हैं। पाकिस्तान की पत्रकार नायला इनायत ने बताया कि मीका पाकिस्तानी राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ के एक रिश्तेदार की मेहंदी समारोह में मौजूद रहे हैं। जिसके बाद से ये सारा मामला खबरों में आ गया।

dawood ibrahim, mika singh

इस मामले में ताजा जानकारी ये मिली है कि मीका के एक परफॅामेंस को देखने के लिए भारत का मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॅान दाऊद इब्राहिम का परिवार भी मौजूद था। इतना ही नहीं पाक के खुफिया एजेंसी आईएसआई के टॅाप अधिकारी भी इसमें शरीक हुए थे।

ये सारी खबर कराची के एक अखबार से ही सामने आ रही है। रिपोर्ट में ये बताया गया है कि मुशर्रफ के एक रिश्तेदार प्रधानमंत्री इमरान खान से नजदीकी होने के चलते मीका और उनके 14 सदस्य की टीम को वीजा दिलवाने में कामयाब रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X