'दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं है..' ममता कुलकर्णी के बयान से हिल गए लोग, डॉन को लेकर किए कई दावे

Mamta Kulkarni

Mamta Kulkarni on Dawood Ibrahim: ममता कुलकर्णी इस वक्त फिर से खबरों में हैं। एक वक्त बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस ने दाऊद इब्राहिम को लेकर कुछ ऐसा कहा है जो कि हैरान करने वाला है।

ये वही ममता कुलकर्णी हैं जिनका नाम किसी वक्त अंडरवर्ल्ड डॉन राजन से जोड़ा जाता था। ये खबरें साल 1998 में सामने आईं थीं जिसके बाद उनके करियर पर ग्रहण लगना शुरु हो गया था।

राजन के साथ उनके संबंधों की अफवाहें फैलने लगीं थीं और फिल्म चाइना गेट के सेट पर कुछ ऐसा हुआ कि लोगों को यकीन हो गया था कि ममता का अंडरवर्ल्ड से खास रिश्ता है। हाल ही में वो गोरखपुर पहुंची थीं और उन्होने इस दौरान मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर बात की और कहा कि वो आतंकवादी नहीं है।

दाऊद इब्राहिम पर बोलीं ममता

करण अर्जुन एक्ट्रेस ने इस दौरान गोरखनाथ मंदिर में पूजा की थी। दाऊद को लेकर उन्होने कहा, ''ना तो दाऊद आतंकवादी है और ना हम बम ब्लास्ट घटना में उसका नाम कभी नहीं आया है। राजनीतिक ताकतों के माध्यम से सिर्फ उनको बदनाम किया गया है। अगर कोई गुनहगार है तो उसको आरोप साबित होने चाहिए। सिर्फ बातें फैलाने से कोई अपराधी नहीं हो जाता।'' ममता कुलकर्णी ने खुलकर ये बात मीडिया से कही है। इसके अलावा उन्होने ये भी साफ किया कि दाऊद के साथ उनके किसी तरह के कोई संबंध नहीं है।

ममता कुलकर्णा ने कहा, ''दाऊद मेरा दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। एक के साथ लेकिन उसने कभी कोई ब्लास्ट नहीं किया। जिसके साथ मेरा नाम जुड़ा था उसने किसी तरह की कोई एंटी नेशनल चीज नहीं की थी।'' ममता कुलकर्णी का ये बयान खबरों का हिस्सा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि इसको लेकर ममता को कितनी मुश्किलों का सामना करना पडे़गा।

More from Filmibeat

Read more about: mamta kulkarni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X