..................... चर्च ने शूटिंग की अनुमति नहीं दी - Hindi Filmibeat

चर्च ने शूटिंग की अनुमति नहीं दी

By Staff

चर्च का कहना है कि फ़िल्म प्रचलित धार्मिक भावनाओं के ख़िलाफ़ है
'एंजल्स एंड डेमन्स' के निर्माताओं को अनुमति देने से इनकार करते हुए उन्होंने कहा है कि उनके 'विचार फ़िल्म के विषय से मेल नहीं खाते'.

'दा विंची कोड' एक लोकप्रिय किताब है और इस पर बनी फ़िल्म की भी ख़ूब चली थी. लेकिन दोनों को लेकर विवाद भी रहा था और इसने कैथोलिक ईसाइयों को नाराज़ भी किया था.

यह फ़िल्म पहले बनी फ़िल्म 'दा विंची कोड' के पहले की कथा बयान करती है.

वर्ष 2006 में बनी फ़िल्म 'दा विंची कोड' में बताया गया था कि ईसा मसीह और मैरी मैगडलीन की शादी हुई थी और उनके बच्चे भी थे.

इसमें यह भी दर्शाया गया था कि रूढ़िवादी कैथोलिक घातक धर्मावलंबी थे.

जबकि ईसाइयों को धर्मोपदेशक बताते रहे हैं कि ईसा मसीह ने कभी विवाह नहीं किया, उन्हें सूली पर चढ़ाया गया और वे मृत्यु के बाद फिर जीवित हो गए थे.

रोक

'दा विंची कोड' पर बनी पहली फ़िल्म पर दुनिया भर में विवाद हुआ था

रोम के पादरियों ने कहा है कि उन्होंने अपने दो प्रमुख चर्चों सांता मारिया डेल पोपोलो और सांता मारिया डेला विटोरियो में फ़िल्म की शूटिंग की अनुमति देने से इनकार कर दिया है.

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार चर्च के प्रवक्ता मॉनसिग्नोर मार्को फ़िब्बी ने कहा है, "यह एक ऐसी फ़िल्म है जो धार्मिक मसलों को इस तरह पेश करता है कि वह आम धार्मिक भावनाओं के ठीक विपरीत दिखाई देता है."

उनका कहना था, "यदि हम अनुमति देंगे तो हो सकता है कि हम उन्हें एक ख़ूबसूरत फ़िल्म बनाने में सहयोग कर रहे हों लेकिन वह हमारे दृष्टिकोण का उलट होगा."

फ़िल्म 'एंजल्स एंड डेमन्स' के निर्देशक रॉन हॉर्वर्ड हैं और इसमें टॉम हैंक्स मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.

संभावना है कि फ़िल्म अगले साल रिलीज़ होगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X