डेविड वार्नर ने 'शीला की जवानी' गाने पर लगाए ठुमके- देखकर हंस पड़ेंगी कैटरीना कैफ- Video

इस समय लगभग सभी कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन में घर पर समय बिता रहे हैं। बॉलीवुड सितारों से लेकर क्रिकेटर्स भी काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रहे हैं। इस समय ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक बल्लेबाज डेवि़ड वार्नर का एक वीडियो सोशल मी़डिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डेविड वार्नर कैटरीना कैफ के गाने शीला की जवानी पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि ये वीडियो टिकटॉक पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के द्वारा देखा जा रहा है। वॉर्नर और उनकी बेटी दोनों ने कटरीना कैफ के इस गाने सिग्नेचर स्टेप्स कॉपी किए हैं।

katrina kaif, song, कैटरीना कैफ, गाना

वॉर्नर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनका भारत के साथ खास कनेक्शन भी है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में फ्रेंचाइजी टीम सनराइजर्स हैदराबाद उनकी कप्तानी में आईपीएल खिताब भी जीत चुकी है।

अगर देश में लॉकडाउन ना हुआ होता तो निश्चित ही इस समय डेविड वार्नर खतरनाक बल्लेबाजी से लोगों का मनोरंजन कर रहे होते। कैटरीना कैफ के इस गाने की बात करें तो ये काफी ज्यादा चर्चा में रहा था और फिल्म फ्लॉप हो गई थी।

फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आए थे और इस फिल्म का नाम थी तीस मार खां। फिलहाल ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। आप भी देखिए...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X