गोविंदा-डेविड की 17वीं फिल्म
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और मशहूर निर्देशक डेविड धवन की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर धूम मचाने की तैयारी में है। दोनों 17वीं फिल्म में साथ-साथ काम करने जा रहे हैं।
डेविड की आगामी फिल्म 'डू नॉट डिस्टर्ब' में गोविंदा अभिनय करेंगे। गोविंदा ने कहा, "डेविड के साथ काम करने से कभी यह महसूस नहीं होता है कि आप किसी बड़े निर्देशक के साथ आप काम कर रहे हैं। मैं उन पर किताब लिखने की योजना बना रहा हूं।"
धवन ने कहा, "वाशु, गोविंदा और मैं वर्षो बाद एक साथ काम कर रहे हैं। हमारा मकसद हमेशा ही दर्शकों का मनोरंजन करने का रहा है। लोगों को हंसाने से अच्छा क्या हो सकता है।"
उन्होंने कहा, "हमारी फिल्म 'डू नॉट डिस्टर्ब' इसी मकसद के साथ बन रही है कि लोगों को हंसाया जाए। इस फिल्म में गोविंदा, रितेश देशमुख, लारा दत्ता और सुष्मिता सेन काम करे रहे हैं। ये सभी अच्छी कॉमेडी करते हैं।"
गौरतलब है कि 'डू नॉट डिस्टर्ब' इस साल के आखिर में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











