वरुण के साथ डेविड सर को ज्यादा स्ट्रिक्ट होना पड़ा- एवलिन शर्मा!
वरुण से ज्यादा फनी हैं डेविड सर!
एवलीन शर्मा से जब हमने पूछा कि वरुण धवन के अनुसार डेविड धवन एक बहुत ही स्ट्रिक्ट और गंभीर निर्देशक हैं। इस बारे में आपका क्या कहना है। इसपर एवलीन शर्मा ने बताया कि डेविड धवन बहुत ही कूल हैं। वो काफी मजाक करते हैं और उनके जोक्स बहुत ही फनी होते हैं। वरुण के साथ वो थोड़ा स्ट्रिक्ट ज्यादा थे और वो जरुरी भी था क्योंकि जब आप अपने ही बेटे के साथ फिल्म बना रहे हों तो ऐसे में आपको सेट पर अनुशासन बनाए रखने के लिए थोड़ा स्ट्रिक्ट होना चाहिए। लेकिन डेविड धवन बहुत ही प्यार और मजेदार इंसान हैं। वो हमेशा ही मजाक के मूड में रहते हैं जबकि वरुण सेट पर बहुत टेंशन में रहता था। वरुण को अपने हर एक शॉट के पहले टेंशन होती थी।
एवलीन शर्मा ने ये भी बताया कि वरुण रियल लाइफ में बिल्कुल भी फनी नहीं हैं। वो बहुत ही सीरियस किस्म के हैं। ना ही वो बहुत ही हॉट हैं। लेकिन जब आप उन्हें स्क्रीन पर देखेंगे तो वो बिल्कुल ही अलग हैं। वो बहुत ही हॉट और बहुत ही फनी नज़र आए हैं। ये कहा जा सकता है कि वो फनी नहीं हैं लेकिन वो बहुत ही बेहतरीन एक्टर हैं। एवलीन शर्मा ने ये भी कहा कि वरुण अपने पिता की ही तरह बहुत ही केयरिंग हैं। वो सेट पर सबका ध्यान रखते थे। सबके खाने पीने से लेकर हर एक छोटी छोटी जरुरतों का ख्याल रखते थे। हालांकि वो इतना व्यस्त रहते थे कि उनके साथ ज्यादा बॉंडिग नहीं हो पाई लेकिन जितनी भी बातें हमने कीं उससे यही महसूस हुआ कि वो बहुत ही केयरिंग और लविंग इंसान हैं।


Click it and Unblock the Notifications












