#SeedhiBaat: सलमान का मन वन नहीं करता है....फिर भी एकदम मस्त सीन दे देता है!
सलमान खान और डेविड धवन 1997 में जुड़वा में साथ आकर तहलका मचा चुके हैं और अब डेविड धवन, बेटे वरूण धवन के साथ जुड़वा 2 लेकर आ रहे हैं, सलमान खान के धमाकेदार कैमियो के साथ।
कल ही फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है और लोगों को खासा पसंद आ रहा है। इस दौरान डेविड धवन ने सलमान खान के साथ काम करने पर खुलकर बात की और कुछ मज़ेदार बातें बता डालीं।

Recommended Video

सलमान के बारे में बात करते हुए डेविड धवन ने बताया कि उसे देखकर लगेगा ही नहीं कि उसे सीन में कोई भी दिलचस्पी है। लेकिन यही लोगों की गलतफहमी होती है। जब वो शॉट देता है तो इतना परफेक्ट देता है कि आदमी हैरान रह जाए।
एक मशहूर अखबार की मानें तो जुड़वा 2 के क्लाईमैक्स में डबल वरूण और डबल सलमान खान नज़र आने वाले हैं।सलमान का ये सीन फिल्म का हाईलाइट होगा और वो राजा और प्रेम बनकर वरूण के दोनों कैरेक्टरर्स से मिलेंगे।
गौरतलब है कि सलमान खान 20 साल बाद राजा और प्रेम एक साथ बनेंगे। जुड़वा 1997 में रिलीज़ हुई थी और अपने ज़माने की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी।
वैसे जानिए किन किन फिल्मों में सलमान के कैमियो थे पर किसी को याद नहीं है -


Click it and Unblock the Notifications












