मैं और गोविंदा जब साथ में आएंगे तो धमाका कर देंगे
डेविड धवन और गोविंदा हमेशा से एक सुपरहिट जोड़ी रहे हैं। कूली नं. 1, हीरो नं. 1, आंटी नं. 1, बेटी नं. 1 जैसी सुपरहिट फिल्में देकर दोनों ने बॉलीवुड में सिचुएशनल कॉमेडी को नई पहचान दी थी।
अब जुड़वा 2 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान, डेविड धवन ने गोविंदा के साथ काम करने पर बात की। दरअसल, आजकल गोविंदा डेविड धवन से किसी बात पर नाराज़ चल रहे हैं और हाल ही में उन्होंने डेविड धवन और वरूण धवन को खरी खोटी भी सुनाई थी।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा था कि डेविड धवन बड़ा अजीब आदमी है। उसको पसंद नहीं आता जब दूसरों की फिल्में हिट होती है।
अब डेविड धवन से गोविंदा के साथ काम करने के बारे में पूछा गया तो डेविड ने कहा क्यों नहीं बिल्कुल ऐसा हो सकता है। उन्होंने आगे कहा कि मैं ऐसी फिल्में बनाता हूं जो लोगों को इंटरटेन करे।
लेकिन गोविंदा के साथ मेरी अलग ही ट्यूनिंग रही है। हमने मिलकर इतिहास बनाया है। लेकिन अभी फिलहाल मैं अपने बेटे के साथ फिल्म बना रहा हूं।
वैसे गोविंदा ने आधी इंडस्ट्री के बारे में कुछ ना कुछ बोला है। जानिए यहां -


Click it and Unblock the Notifications