..................... डेविड धवन ने वरूण धवन और अपने दोस्तों को शादी में किया बैन | David Dhawan strictly bans friends at Varun Dhawan's Alibaug wedding - Hindi Filmibeat

एक दोस्त को बुलाएंगे तो दूसरा बुरा मान जाएगा - वरूण धवन की शादी की गेस्ट लिस्ट से परेशान डेविड धवन

वरूण धवन और नताशा दलाल, आखिरकार 24 - 25 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। और ये बात बॉलीवुड हंगामा ने कंफर्म कू है कि डेविड धवन शादी की गेस्ट लिस्ट को लेकर काफी असमंजस में थे।

डेविड धवन के एक करीबी सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को कंफर्म किया कि डेविड की दिक्कत देखकर मैंने खुद ही अपना नाम गेस्ट लिस्ट से काट दिया है। वहीं, डेविड धवन ने भी फैसला किया है कि शादी में केवल दोनों परिवारों के रिश्तेदार होंगे।

david-dhawan-strictly-bans-friends-at-varun-dhawan-s-alibaug-wedding

इस सूत्र की मानें तो डेविड धवन इसलिए परेशान थे कि केवल 50 ही मेहमानों को बुलाया जा सकता है और दोस्तों के साथ बड़ा अजीब होता है। एक को बुलाओ तो दूसरा बुरा मान जाएगा। इसलिए तय किया गया है कि केवल रिश्तेदारों को ही बुलाया जाएगा। शादी में कोई भी दोस्त शामिल नहीं होगा।

कब तक इंतज़ार करते

कब तक इंतज़ार करते

परिवार के एक करीबी सूत्र का कहना है कि आखिरकार, वरूण धवन कब तक इंतज़ार करते? वो पहले ही 30 साल के हो चुके हैं। और जिस तरह का माहौल फिलहाल है, देश में कोरोना की दिक्कत जल्दी खत्म नहीं होने वाली है।

कोरोना काल में ही शादी

कोरोना काल में ही शादी

इसलिए, धवन परिवार और दलाल परिवार ने ये तय किया कि कोरोना के खत्म होने का इंतज़ार करना बेवकूफी होगी। इसलिए शादी, कोरोना के नियमों के तहत की जाए। इसलिए गेस्ट लिस्ट काटकर 50 लोगों की कर दी गई।

थाईलैंड से रिफंड

थाईलैंड से रिफंड

वरूण धवन और नताशा दलाल, 2020 में मार्च में थाईलैंड में शादी करने वाले थे। इसके लिए एक खूबसूरत सा होटल भी बुक कर लिया गया था लेकिन कोरोना के बाद सब कुछ बदल गया। अब दोनों परिवार कोशिश कर रहे हैं कि कम से कम थाईलैंड के होटल पर हुए बुकिंग के खर्चे रिफंड किए जा सकें।

पंजाबी शादी का तामझाम

पंजाबी शादी का तामझाम

खबर है कि बाकी कपल्स की तरह वरूण और नताशा अपनी शादी किसी से भी सीक्रेट नहीं रखेंगे। बल्कि वो पूरे तामझाम के साथ परिवार के बीच में इस नए सफर की शुरूआत करेंगे। शादी की रस्में 21 जनवरी से 24 जनवरी तक चलेंगी।

वरूण धवन की दुलहनिया

वरूण धवन की दुलहनिया

वरूण धवन और नताशा दलाल एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। नताशा वरूण की बचपन की दोस्त हैं। शुरू में वरूण नताशा की तस्वीरें मीडिया में नहीं आने देते थे। और लोगों को पता भी नहीं था कि वो रिलेशनशिप में हैं।

नताशा का घाघरा

नताशा का घाघरा

नताशा पेशे से एक फैशन डिज़ाइनर हैं और माना जा रहा है कि अपनी शादी का लहंगा नताशा ने खुद ही डिज़ाइन किया है। गौरतलब है कि नताशा ने विदेश से फैशन डिज़ाइनिंग की पढ़ाई की है।

शादी सीज़न निभाया साथ

शादी सीज़न निभाया साथ

पिछले शादी सीज़न में बॉलीवुड में जितनी भी शादियां हुईं, उसमें वरूण और नताशा ने एक ही साथ एंट्री मारी जिसके बाद उन दोनों का नंबर लगने की बारी हो गई। और शुरूआत हुई थी सोनम कपूर की शादी के साथ।

नवंबर में सगाई

नवंबर में सगाई

वरूण और नताशा की शादी की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं। पहले माना जा रहा था कि दोनों गर्मियों में ही शादी कर लेंगे। इसके बाद उनके नवंबर - दिसंबर में शादी की खबरें सामने आने लगीं। हालांकि नवंबर में वरूण और नताशा ने सगाई कर ली थी।

परिवार में पहले ही शामिल

परिवार में पहले ही शामिल

नताशा दलाल, धवन परिवार का हिस्सा पहले से ही बन चुकी हैं। 2020 में तो उन्होंने वरूण धवन की मां लाली धवन के साथ करवा चौथ की पूजा भी की। नताशा की ये तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं।

अब बस इंतज़ार

अब बस इंतज़ार

फैन्स अक्सर वरूण और नताशा की तस्वीरें देखकर उत्साहित हो जाते हैं और दोनों की शादी होने के बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। वरूण और नताशा को डेट करते कई साल हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X