वरुण धवन की शादी कब होगी? अब कोई नहीं पूछेगा- पिता डेविड धवन ने दे डाला ऐसा बयान
Recommended Video
सुपरस्टार वरुण धवन की शादी को लेकर काफी समय से चर्चा है जब भी वो मीडिया से मुखातिब होते हैं तो उनसे ये सवाल पूछ ही लिया जाता है। हाल ही में उनको इस बात पर गुस्सा भी आ गया था जब उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल भी मौजूद थीँ। इस पर वरुण धवन ने कहा था कि जब आपसे बार बार एक ही सवाल किया जाएगा तो आपको चिड़चिड़ापन तो आएगा ही।
भले ही वरुण धवन के साथ ये हुआ हो लेकिन उनके पिता डेविड धवन ने जरूर शादी की बात को लेकर क्लियर जवाब दे दिया है और इसके बाद शायद कोई उनसे शादी के बारे में नहीं पूछेगा।

डेविड धवन का कहना है कि मैं जानता हूं कि सभी लोग यहां तक की मेरा परिवार भी उसकी शादी के लिए काफी ज्यादा उत्सुक है। अभी कुछ तय नहीं हुआ है, लेकिन जब शादी की जगह और तारीख तय हो जाएगी इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
अब इससे इतना तो तय है कि डेविड धवन ने फिलहाल सबके मुंह बंद कर दिए हैं और अपनी बात पूरी ईमानदारी के साथ बता दी है। लेकिन खबरों की माने तो वरुण धवन इसी साल दू्ल्हा बनने वाले हैं। बता दें कि वो अक्सर अपनी खास दोस्त नताशा दलाल के साथ स्पॉट होते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications