वरूण धवन की शादी की शॉपिंग करते दिखे डेविड धवन, सोनम कपूर के सामने दोस्त की शादी से पहले मुश्किल

इस समय बॉलीवुड में बस दो ही लोगों के नाम सुनाई दे रहे हैं - वरूण धवन और नताशा दलाला। डेविड धवन का परिवार अपने लाडले बेटे की शादी की तैयारियों में व्यस्त है और डेविड धवन ने भी शादी की शॉपिंग शुरू कर दी है। लेकिन अब खबरों की मानें तो इस शादी में वरूण धवन के बचपन की दोस्त सोनम कपूर शामिल नहीं हो पाएंगी।

सोनम कपूर इस समय ग्लासगो में अपनी अगली फिल्म ब्लाइंड की शूटिंग की तैयारी कर रही हैं। और कोरोना के नए स्ट्रेन के कारण, इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगना और क्वारंटीन नियम लागू होना शुरू हो चुके हैं।

david-dhawan-shops-for-varun-dhawan-s-wedding-sonam-kapoor-to-miss-childhood-friend-s-wedding

ऐसे में सोनम कपूर अगर किसी तरह भारत आ भी जाती हैं तो उन्हें 12 - 15 दिन का क्वारंटीन करना पड़ेगा। इसलिए वो अपने बेहद करीबी दोस्त वरूण धवन की शादी का हिस्सा नहीं बन पाएंगी।

लेकिन सोनम की कमी अर्जुन कपूर ज़रूर पूरी कर सकते हैं। अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, रिया, हर्षवर्धन सबने अपना बचपन साथ गुज़ारा है। लेकिन अर्जुन और वरूण की ट्यूनिंग ही अलग है।

Recommended Video

Varun Natasha Wedding: इस दिन होगी चुन्नी चढ़ाना रस्म,5 दिन तक चलेगा फंक्शन | FilmiBeat
शुरू हुई शॉपिंग

शुरू हुई शॉपिंग

वरूण धवन के पापा डेविड धवन मनीष मल्होत्रा के स्टोर पर शादी की शॉपिंग करते दिखाई दिए। वहीं वरूण धवन, मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस के बाहर दिखाई दिए। वरूण धवन शादी के बाद, अमर कौशिक की फिल्म भेड़िया पर काम शुरू करेंगे।

बचपन की दोस्त सोनम

बचपन की दोस्त सोनम

सोनम कपूर वरूण धवन के बचपन की दोस्त हैं। और माना जा रहा था कि वो इस शादी का हिस्सा ज़रूर बनेंगी। सोनम की ही शादी में वरूण धवन पहली बार नताशा दलाल के साथ मीडिया के सामने आए थे।

शादी में शामिल कपूर परिवार

शादी में शामिल कपूर परिवार

गौरतलब है कि डेविड धवन और अनिल कपूर भी बहुत ही गहरे दोस्त हैं। ऐसे में अनिल कपूर का पूरा परिवार, वरूण की शादी में शामिल होगा। वरूण धवन, अपनी अगली फिल्म जुग जुग जीयो में अनिल कपूर के बेटे की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।

वरूण धवन का आउटफिट

वरूण धवन का आउटफिट

जहां मनीष मल्होत्रा, वरूण के परिवार के कपड़े डिज़ाइन कर रहे हैं, वहीं वरूण धवन की शादी की शेरवानी डिज़ाइन करने वाले हैं उनके दोस्त कुणाल रावल। कुणाल रावल, अर्जुन कपूर और वरूण धवन की तिकड़ी बचपन से साथ है।

नताशा दलाल का शादी का जोड़ा

नताशा दलाल का शादी का जोड़ा

वहीं नताशा दलाल अपनी शादी का लहंगा खुद डिज़ाइन करने वाली हैं। नताशा दलाला, पेशे से एक फैशन डिज़ाइनर हैं। इस साल, करवा चौथ का त्योहार, नताशा दलाल ने धवन परिवार के बेहद करीबी दोस्त अनिल कपूर के घर पर मनाया था।

सूरज ढलने पर शादी

सूरज ढलने पर शादी

खबरों की मानें तो वरूण धवन और नताशा दलाल, अलीबाग में Sunset wedding करने वाले हैं। यानि कि उनके सात फेरों का साक्षी होगा, 25 जनवरी की शाम का ढलता हुआ सूरज।

सलमान खान भी शामिल

सलमान खान भी शामिल

खबरों की मानें तो इस शादी में सलमान खान को भी न्योता मिला है। सलमान खान, डेविड धवन के जितने खास है, उतने ही करीबी वरूण धवन के भी हैं। वरूण धवन ने सलमान खान के लिए उनकी फिल्म भारत में एक कैमियो भी शूट किया था जिसे बाद में एडिट कर दिया गया।

कैटरीना कैफ भी शामिल

कैटरीना कैफ भी शामिल

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो इस शादी में कैटरीना कैफ को भी न्योता मिला है। कैटरीना ने अपने करियर की पहली हिट डेविड धवन के साथ दी थी। ये फिल्म थी मैंने प्यार क्यों किया। वहीं कैटरीना और वरूण एक साथ स्ट्रीट डांसर 3d में दिखाई देने वाले थे।

दोस्त होंगे शामिल

दोस्त होंगे शामिल

हालांकि पहले खबरें थीं कि इस शादी में केवल दोनों परिवार के रिश्तेदार शामिल होंगे और डेविड धवन किसी भी दोस्त को आमंत्रित करना नहीं चाहते हैं क्योंकि एक को बुलाओ तो दूसरा बुरा मान जाएगा। इसलिए देखना है कि शादी में वाकई ये दोस्त शामिल होते हैं या नहीं।

22 - 25 जनवरी

22 - 25 जनवरी

शादी की रस्में 22 जनवरी से शुरू होने जा रही हैं और वरूण - नताशा का पूरा परिवार 21 जनवरी को अलीबाग पहुंच जाएगा। 25 जनवरी को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अब बस इंतज़ार है तो उनकी शादी की तस्वीरों का।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X