'ये मेरी आखिरी फ़िल्म हो सकती है...', डायरेक्शन से सन्यास लेने वाले हैं David Dhawan? खुद किया खुलासा!

David Dhawan Retirement: हाल ही में बॉलीवुड से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है और फैंस भी इसको जानकर काफी ज्यादा इमोशनल हो रहे हैं। दरअसल सालों से कॉमेडी फिल्मों से लोगों को लुभाने वाले मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन ने अपने करियर को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। जल्दी ही उनकी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' रिलीज होने वाली है। लेकिन अब यह फिल्म और भी ज्यादा खास हो गई है। ऐसा इसीलिए क्योंकि डेविड धवन ने हाल ही में हिंट दे दिया है कि यह उनकी आखिरी फिल्म भी हो सकती है।

David Dhawan

डेविड धवन ने बेटे वरुण धवन की तारीफ की

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में ANI के साथ में बातचीत के दौरान डेविड धवन ने कहा कि एक डायरेक्ट हमेशा एक अच्छे एक्टर को रिकमेंड करता है। यह उसकी पहले प्रायोरिटी रहती है। वरुण सिर्फ मेरा बेटा ही नहीं है। वह मुझसे सवाल करता है और समझता है। उसने 13 से 14 फिल्में की है। हम दोनों की आपस में बहुत अच्छी बॉन्डिंग है और मैंने सोचा कि जब तक मैं फिल्में बना रहा हूं तब तक एक दो फिल्में अपने बेटे के साथ जरूर करूंगा।"

डेविड धवन इस पर आगे बात करते हुए कहते हैं कि "जब मैं कमरे के पीछे रहता हूं तब वह मेरा बेटा नहीं बल्कि एक एक्टर होता है। मुझे सिर्फ रिजल्ट चाहिए होता है। हमारे वक्त में फिल्में भरोसे पर बनती थी। सलमान खान से लेकर गोविंद या फिर संजय दत्त जैसे कलाकार पूरी स्क्रिप्ट सुनते भी नहीं थे। हम सीन सुना देते थे और उसी तरीके से फिल्में बन जाती थी।"

शूटिंग के समय बीमार हो गए थे डेविड धवन

डेविड धवन ने अपनी सेहत को लेकर भी बात की और बताया कि "मुझे ऐसा नहीं लगता है कि मुझे अब ज्यादा काम करना चाहिए। यह फिल्म शायद मेरी आखरी भी हो सकती है। इसके बाद में मैं सिर्फ वरुण का पिता ही बनकर रह जाना चाहता हूं। मैं इस फिल्म की शूटिंग के वक्त बहुत बीमार भी हो गया था। वरुण ने मेरा बहुत अच्छे से ध्यान रखा और डॉक्टर के सभी नंबर उसके पास थे। वह लगातार उनसे कांटेक्ट में बना रहता था और हर समय मेरे साथ में खड़ा रहता था। वह बिल्कुल फैमिली मैन है।"

कब रिलीज होगी फिल्म?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को 12 जून को थिएटर में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में वरुण धवन के साथ में पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर लीड किरदार में नजर आएंगी। डेविड धवन और वरुण धवन की जोड़ी एक बार फिर से सिनेमा में धमाल मचाने वाली है।

Read more about: david dhawan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X