वरुण की एक्टिंग से खुश हैं पापा डेविड!

बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक डेविड धवन ने कहा, "वरुण के फिल्मी दुनिया में प्रवेश के जरिए अब मेरे फिल्मी दुनिया को दिए योगदान के भुगतान का समय आ गया है। फिल्मी दुनिया के लिए की गई मेरी मेहनत के बाद मैं खुश हूं कि फिल्मी दुनिया ने मेरे बेटे को स्वीकार कर लिया है। अभी तो शुरुआत ही है, लेकिन जिस तरह उसका स्वागत किया गया है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। मुझे वरुण पर बहुत अभिमान है।" करन जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले वरुण को उनके अभिनय के लिए दर्शकों ने खूब सराहा।
वरुण इस समय अपनी आने वाली 1981 की एक फिल्म की रीमेक 'चश्मे बद्दूर' के प्रचार में व्यस्त हैं। वरुण का कहना है कि वे इस फिल्म में मूल फिल्म की आत्मा को छू भी नहीं पाए हैं। चश्मे बद्दूर फिल्म में अली ज़फर, तापसी पन्नू, सिद्धार्थ और दिव्येंदू शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। ऋषी कपूर ने भी फिल्म में एक मुख्य भूमिका निभाई है।


Click it and Unblock the Notifications











