कैंसिल हो गई.. सलमान खान के सुपरहिट फिल्म की REMAKE.. फाइनल है!
जुड़वा 2 के हिट होते ही.. डेविड धवन के साथ एक और फिल्म रीमेक की खबर जुड़ गई। खबर आई थी कि डेविड धवन सलमान खान की सुपरहिट फिल्म बीवी नंबर वन का रीमेक बनाने जा रहे हैं, जिसमें वरूण धवन मुख्य किरदार निभाएंगे।
350 करोड़ क्लब.. 'टाईगर जिंदा है'.. और सलमान का धमाकेदार रिकॉर्ड!
1999 में आई सलमान खान- करिश्मा कपूर- सुष्मिता सेन स्टारर इस कॉमेडी फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने ही किया था.. और फिल्म सुपरहिट रही थी। लिहाजा, लोगों ने इस खबर पर तुरंत विश्वास भी कर लिया।

लेकिन खुद डेविड धवन ने इसे महज अफवाह कहा है। डेविड धवन ने कहा, मुझे खुशी है कि लोगों को हमारी अगली फिल्म का इंतजार है। लेकिन फिलहाल मैं बीवी नंबर वन का कोई रीमेक नहीं बना रहा हूं। मुझे पता है कि रीमेक या सीक्वल बनाना आसान है। लेकिन मेरी अगली फिल्म बिल्कुल ओरिजनल होगी.. यह दर्शकों के लिए सरप्राइज होगा..
बहरहाल, वरूण धवन सलमान खान की फिल्मों के लिए बेस्ट हैं.. यहां जानें क्यों-


Click it and Unblock the Notifications