गोविंदा के साथ अभिनय करेंगे डेविड

धवन ने कहा, "यदि किसी फिल्म से प्रस्ताव आए या मेरी स्वयं की फिल्म में ही मुझे एक-दो दृश्यों में अभिनय करने में कोई आपत्ति नहीं है। बशर्ते साथी कलाकार के रूप में गोविंदा हों। मैं तभी अभिनय करूंगा जब दृश्य में वह भी हों।"
धवन ने गोविंदा के साथ सबसे पहले 1993 में फिल्म 'आंखें' में बतौर निर्देशक काम किया था। इसके बाद दोनों की लगातार एक के बाद एक सफलतम फिल्में आईं। इनमें 'हीरो नं. 1', 'जोड़ी नं. 1' और 'कुली नं. 1' फिल्में शामिल हैं। उनकी हालिया सफलतम फिल्म 'पार्टनर' थी जिसमें सलमान खान भी थे।
गोविंदा के साथ अपने 16 वर्ष पुराने संबंधों की चर्चा करते हुए धवन ने कहा, "गोविंदा और मैं दिल से एक-दूसरे पर विश्वास करते हैं। मैंने कभी भी उनके लिए पटकथा नहीं पढ़ी और उन्होंने इस संबंध में कभी नहीं पूछा। वह सिर्फ फिल्म करते हैं। इसी तरह किसी दृश्य की शूटिंग के दौरान मैं उन्हें बहुत स्वतंत्रता देता हूं ताकि वह जैसा चाहें कर सकें।"
दोनों फिल्म 'डू नॉट डिस्टर्ब' के लिए एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। बिग पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में गोविंदा के साथ सुष्मिता सेन, लारा दत्ता और रीतेश देशमुख भी नजर आएंगे। फिल्म दो अक्टूबर को पर्दे पर उतरेगी।


Click it and Unblock the Notifications











