वरुण धवन और सारा अली खान के किसिंग सीन पर बोले डेविड धवन- 'काहे की शर्म आ रही है?'
वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'कुली नंबर वन' को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। एक ओर जहां सोशल मीडिया पर फिल्म को काफी ट्रोल किया गया, वहीं, वरुण और सारा अली खान के अंडरवॉटर किसिंग सीन को लेकर काफी चर्चा रही। जब फिल्म के निर्देशक डेविड धवन से इस किसिंग सीन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, इसमें कोई मुश्किल नहीं आई।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान डेविड धवन से सवाल किया गया कि क्या बेटे का किसिंग फिल्माने में कोई दिक्कत आई थी? डेविड धवन ने जवाब दिया कि इसमें कोई मुश्किल नहीं आई और न ही किसी तरह की शर्मिंदगी महसूस हुई। हम लोग प्रोफेशनल हैं और अपना काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "जब मैं वरुण के साथ शूटिंग करता हूं तो उसे देखता या पूछता नहीं हूं कि हमें यह करना चाहिए या नहीं। मैं उसे बताता हूं कि हमें इसे करना है। स्क्रिप्ट में किसिंग सीन की डिमांड है और हमें इसे करना है।''


Click it and Unblock the Notifications











