..................... Daughter Of Film Director Caught in Racket By Mumbai Police - Hindi Filmibeat

SHOCKING..सेक्स रैकेट में पकड़ी गई डायरेक्टर की बेटी..मुंबई पुलिस ने किया भंडाफोड़ !

मुंबई पुलिस ने किया सेक्स रेकेट का भंडाफोड, एक डायरेक्टर की बेटी पकड़ी गई।

By Shivani Verma

हाल ही में मुबंई पुलिस द्वारा एक सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ होने की खबर आई है। बताया जा रहा है कि नवी मुंबई के वाशी इलाके में यह सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक वाशी रेलवे स्टेशन के पास एक बिल्डिंग के फ्लैट में कुछ लोगों द्वारा सेक्स रैकेट चलाने की बात सामने आई थी।

daughter-film-director-caught-racket-mumbai-police

पुलिस ने खबर मिलते ही फ़्लैट में पहुंचकर इस काले धंधे पर रोक लगा दी। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है, वहीं तीन लड़कियों को इनके चंगुल से छुड़ाया गया है। रेस्क्यू की गई लड़कियों की उम्र 16, 19 और 25 साल है। हैरान करने वाली बात तो ये है कि रेस्क्यू की गई लड़कियों में से 19 वर्षीय लड़की बॉलीवुड की किसी निर्देशिका की बेटी है।

इन लड़कियों ने बताया कि उन्हें जबरन इस धंधे में धकेला गया था। 19 वर्षीय लड़की के मुताबिक उसकी मां बॉलीवुड की फिल्म डायरेक्टर है।

हालांकि इस डायरेक्टर का नाम अभी तक सामने नहीं आया है। 16 साल की दसवीं पास लड़की को उसी के मां-बाप ने इस धंधे में धकेला था। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जो बॉलीवुड से इस धंधे में पकड़ा गया हो..इससे पहले भी कई एक्ट्रेस इसमें पकड़ी जा चुकी हैं..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X